राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 24 नवम्बर 2023

इतिहास की 24 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 24 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 नवम्बर 2023*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 19:08 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 16:01 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* बव. -08:05 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सिद्धि -09:04 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 06:50
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 15:16
*🌛चन्द्रराशि-* मीन -16:01 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 10:48 से 12:07
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को👉 कार्तिक सुदी द्वादशी 19:08 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , वजुली महाद्वादशी व्रत , गरूड़ द्वादशी (उड़ीसा) , श्रीश्यामबाबा द्वादशी , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 16:01 तक , पंचक 16:01 तक , भगवान अरनाथ ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वादशी ) , गुरु श्री तेगबहादुर शहीदी दिवस , श्री मारोतराव कन्नमवार जयन्ती , श्री हीरालाल शास्त्री जयन्ती , सर छोटूराम जयन्ती , श्रीमती सैयदा अनवरा तैमूर जयन्ती , श्री मारोतराव कन्नमवार स्मृति दिवस , लाचित दिवस (साहित्य: लाचित दिवस , असम) व श्री कैलाश जोशी स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी त्रयोदशी 17:24 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , शनि प्रदोष व्रत , रोटक व्रत समाप्त।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*धनिकः श्रोत्रियो राजा*
*नदी  वैद्यस्तु पञ्चम :।*
*पञ्च  यत्र  न  विद्यन्ते*
*न  तत्र  दिवसे वसेत् ॥*
*भावार्थ👉*
_जहाॅं कोई सेठ , वेदपाठी विद्वान , राजा , कोई नदी  और  वैद्य ; ये पाँच न हों वहाँ पर एक दिन भी नहीं रहना चाहिए ।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 नवम्बर 2023 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी और आपकी भावना भी सहयोग की रहेगी , साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे , जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। घर या कार्यालय में माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सेहत में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)
आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*24 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1434 – लंदन में टेम्स नदी का पानी बर्फ के रूप में जमा।
1744 – जॉन कार्टरेट ने उत्तरी विभाग के ब्रिटिश सचिव पद से इस्तीफा दिया।
1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1827 – फ़्रांस के 430 सदस्य चैंबर ऑफ डेप्युटीज के लिए चुनाव में मतदान हुआ। ल्ट्रावार्स्टिस्ट, किंग चार्ल्स एक्स के समर्थक, 233 सीटों की बहुमत से हारे और उन्हें 180 सीटें प्राप्त हुई।
1831 – ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फेरेडे ने बिजली की खोज की।
1832 – दक्षिण कैरोलिना ने अधिसूचना का अध्यादेश पारित किया।
1859 – चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन।
1871 – नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।
1903 – क्लाइड कोलमैन ने ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्टार्टर का पेटेंट कराया।
1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई।
1950 – अपालेचियन के महान तूफान’ के नाम से मशहूर हुआ यह चक्रवात अपने साथ 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाएं लाया।
1963 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।
1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।
1966 – स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 82 यात्रियों की मौत।
1986 – तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
1988 – दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
1989 – चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की।
1992 – चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।
1998 – एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1999 – एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
2001 – नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
2006 – पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।
2008- मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।
2019 – अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के साथ नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2019 – केन्द्र सरकार ने नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड और उसके सभी समूहों, गुटों और मोर्चों पर प्रतिबंध पांच साल के लिये और बढ़ा दिया।
2019 – चीन में गुइझोई प्रांत के यिंगशान शहर में बनी 99.9 मीटर ऊंची लकड़ी की इमारत को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली।
2020 – भारत और म्यांमार के बीच संयुक्त व्यापार समिति की 7वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई।
2020 – विज्ञान को आम लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर साल आयोजित किए जाने वाले भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव (National Science Film Festival Of India) के 10वें संस्करण (24 से 27 नवंबर) की वर्चुअल रूप से शुरुआत हुई।
2021 – फ्रांस से इंग्लैंड जाने वाली इंग्लिश चैनल को पार करने के दौरान एक नाव डूबने से कम से कम 31 प्रवासियों की मौत हुई।
2021 – केंद्रीय कैबिनेट का फैसला – तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
2022 – मेघालय में 3.4 तीव्रता वाला भूकंप आया।
2022 –  भारत और ईरान के बीच नई दिल्‍ली में विदेश कार्यालय परामर्श बैठक का आयोजन किया गया।
2022 – मलेशिया के विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

*24 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1622 – लाचित बोड़फुकन – महान हिन्दू सेनानायक।
1632 – हॉलैंड के समाजशास्त्री और भौतिक शास्त्री बैरोख डो इस्पीनूज़ा का जन्म हुआ।
1806 – उय्यालवाड नरसिंह रेड्डि एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे ।
1877 – कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा – डिप्‍टी कमिश्‍नर बनने वाले पहले हिंदुस्‍तानी।
1881 – छोटूराम – भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे।
1899 – हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1929 – मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी – भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1936 – सैयदा अनवरा तैमूर – असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1943 – मोनटेक सिंह आहलूवालिया – एक भारतीय अर्थशास्त्री।
1944- अमोल पालेकर, प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक।
1955 – क्रिकेट के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम का जन्म हुआ।
1961 – अरुंधति राय – अंग्रेजी की सुप्रसिद्ध भारतीय लेखिका और समाजसेवी।
1863 – मारोतराव कन्नमवार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1981 – सेलिना जेटली – एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व सुंदरी है (२००१ में फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था)।
2001 – अंचिता शेउली भारतीय भारोत्तोलक।

*24 नवंबर को हुए निधन👉*

1675 – गुरु तेग़ बहादुर – सिक्खों के नौवें गुरु।
1963 – मारोतराव कन्नमवार – भारतीय राजनीतिज्ञ , महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री रहे।
2003 – हरियाणा में जन्मी उमा देवी खत्री (टुन – टुन) – हिंदी फिल्‍मों की मशहूर कॉमेडियन (23 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है )।
2014 – मुरली देवड़ा – भारतीय राजनीतिज्ञ , व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता ।
2019 – आरएसपी के महासचिव और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिती गोस्‍वामी का निधन।
2019 – मध्‍य प्रदेश के पूर्वमुख्‍यमंत्री कैलाश जोशी का भोपाल के एक निजी अस्‍पताल में निधन ।
2020 – ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का निधन हुआ।
2020 – लोकप्रिय टीवी अभिनेता आशीष रॉय का उनके आवास पर निधन हुआ।

*24 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भगवान अरनाथ ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वादशी )।
🔅 गुरु श्री तेगबहादुर शहीदी दिवस।
🔅 श्री मारोतराव कन्नमवार जयन्ती।
🔅 श्री हीरालाल शास्त्री जयन्ती।
🔅 सर छोटूराम जयन्ती।
🔅 श्रीमती सैयदा अनवरा तैमूर जयन्ती।
🔅 श्री मारोतराव कन्नमवार स्मृति दिवस।
🔅 लाचित दिवस (साहित्य: लाचित दिवस , असम)।
🔅 श्री कैलाश जोशी स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button