राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 22 दिसम्बर 2023

इतिहास की 22 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*🙏आप सभी को श्री गीता जयन्ती की हार्दिक बधाइयाँ जी 🙏*

*इतिहास की 22 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 दिसम्बर 2023*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 08:18 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 09:36 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* गर – 08:18 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* परिघ – 11:10 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 07:09
*🌄सूर्यास्त-* 17:29
*🌙चन्द्रोदय-* 13:50
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:40
*🤖राहुकाल-* 11:02 से 12:19
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी दशमी 08:18 तक पश्चात् एकादशी शुरू , मोक्षदा एकादशी व्रत (स्मार्त / गृहस्थी आदि के लिए ), वैकुण्ठ एकादशी , मौनी एकादशी (जैन) , श्री गीता जयंती (पंचांगभेद से कल शनिवार को भी ) , श्री श्यामबाबा जागरण , सूर्य सायन मकर राशि में 08:57 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 21:36 तक , विघ्नकारक भद्रा 19:45 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:36 तक , तिर्थंकर अरहनाथ जी तपकल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल दशमी ) , सूर्य सायन उत्तरायण , सायन शिशिर ऋतु प्रारम्भ , दैत्यों का मध्याह्न देवताओं की मध्यरात्रि , राष्ट्रीय गणित दिवस ( श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जयन्ती ) , सबसे छोटा दिन / शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर उत्तरी गोलार्द्ध )।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी एकादशी 07:14 तक पश्चात् द्वादशी 30:26 तक , द्वादशी तिथि का क्षय , मोक्षदा एकादशी व्रत (वैष्णव / साधु संन्यासी आदि के लिए ), श्रीश्याम बाबा द्वादशी , श्री अखण्ड द्वादशी , विघ्नकारक भद्रा 07:13 तक , श्री गीता जयंती (पंचांगभेद), दान द्वादशी (उड़ीसा ) , त्रिस्पर्शा महाद्वादशी , अयन करिदिन , त्रिपुष्कर योग 21:19 से 30:25 तक , ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*परित्राणाय साधूनां*
*विनाशाय च दुष्कृताम्।*
*धर्मसंस्थापनार्थाय*
*सम्भवामि  युगे – युगे ॥*
(श्रीमद्भगवद्गीता ,चतुर्थ अध्याय,श्लोक 8)
*अर्थात्👉*
_सज्जनों के कल्याण के लिए और दुष्कर्मियों के विनाश के लिए और धर्म की भली-भाँति स्थापना के लिए मैं (श्रीकृष्ण ) युगों-युगों से प्रत्येक युग में जन्म लेता आया हूँ।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 दिसम्बर 2023 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे व सफल भी रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। मानसिक दवाब कम होगा । वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। यात्रा का अवसर मिलेगा। आप जीवनसाथी या मित्र से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग कर संतुष्ट करें। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आपके मित्र या शुभचिंतक से आवश्यक बात होंगी। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

146 ईसापूर्व – कार्टेज और रोम के मध्य होने वाला ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हुआ, इसमें रोमियों की विजय हुई।
1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
1843 – रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1851 – देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलायी गयी।
1882 – थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1885 – ईतो हीरोबूमि जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।
1891 – ‘323 ब्रूसीय’ फोटोग्राफी द्वारा खोजा जाने वाला पहला उल्कापिंड बना।
1910 – अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
1940 – मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1941 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
1947 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1956 – ब्रिटेन और फ़्रांस ने मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को मिस्र से वापस बुला लिया।
1957 – ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1966 – जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना ‘जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
1971 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1972 – निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1978 – थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1989 – रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
1989 – चाड ने संविधान अपनाया।
2002 – दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
2005 – अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 60/209 प्रस्ताव पारित किया । जो प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर कोमनाया जाता है।
2005- ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2006 – भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2007 – फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
2008- शसक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
2010 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
2019 – आठ पश्चिम अफ्रीकी देशों ने अपनी साझा मुद्रा का नाम बदल कर इको करने का फैसला किया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव (IISF 2020 ) का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के ज़रिए उद्घाटन किया।
2020 – पाकिस्तान में बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत हुई।
2021 – जयपुर में राजपूत समाज के लोग सबसे बड़े सगंठन श्री क्षत्रिय युवक संघ के 75 साल पूरे होने के जश्न पर एकत्रित हुए।
2021 – डीआरडीओ ने स्वदेश में ही विकसित नई पीढ़ी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ‘प्रलय’ का पहला सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2022 – नेपाल के नवनिर्वाचित सांसदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
2022 – दक्षिण भारत की कडू कुरुबा आदिवासियों को आरक्षण का मिलेगा लाभ, संसद में ST में शामिल करने का विधेयक पास हुआ।

*22 दिसंबर को जन्में व्यक्ति👉*

1666 – गुरु गोविंद सिंह – सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु (5 जनवरी 1666 का वर्णन अधिक मिलता है)।
1853 – रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा देवी का जन्म हुआ।
1866 – मौलाना मज़हरुल हक़ – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1887 – श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।
1948 – पंकज सिंह – समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।

*22 दिसंबर को हुए निधन👉*

1882 – रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन नामक अमरीकी दार्शनिक और लेखक का निधन हुआ।
1958 – तारकनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
1975 – वसन्त देसाई – भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2014 – माधवी सरदेसाई एक भारतीय अकादमिक थी, जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल जाग के संपादक थी और लेखिका भी।
2021 – केरल में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और विधायक पी टी थॉमस (71) का तमिलनाडु के वेल्‍लौर में निधन हुआ।

*22 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्रीमद्भगवद्गीता जयन्ती।
🔅 सूर्य सायन उत्तरायन।
🔅 सायन शिशिर ऋतु प्रारम्भ।
🔅 दैत्यों का मध्याह्न देवताओं की मध्यरात्रि।
🔅 राष्ट्रीय गणित दिवस ( श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जयन्ती )।
🔅 सबसे छोटा दिन / शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर उत्तरी गोलार्द्ध )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button