राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , शुक्रवार, दिनांक 07 जून 2024

इतिहास की 07 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 07 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 07  जून  2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 16:47 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 19:43 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* किन्स्तुघ्ना – 05:24 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* शूल – 20:04 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:17
*🌙चन्द्रोदय-* 05:37
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 07:56 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 10:35 से 12:20
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी प्रतिपदा 16:47 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष आरम्भ , चन्द्रदर्शन शुभ , भावुका करिदिन , करवीर व्रत , दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत आरम्भ , श्री गंगा दशाश्वमेघ स्नान प्रारम्भ , गंगा स्तौत्र का नित्य वृद्धि क्रम से पाठ , सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में 25:05 पर , शुक्र  मृगशिरा नक्षत्र में  08:17 पर , राजयोग 16:45 से , आर्यिका श्री सूत्रमति जी आर्यिका दीक्षा (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा) , श्री महेश श्रीनिवास भूपति जन्म दिवस , श्री बासप्पा दानप्पा जत्ती स्मृति दिवस व विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी द्वितीया 15:57 तक पश्चात् तृतीया शुरु , सायान्हव्यापिनी तृतीया में रम्भा व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*परस्य दण्डं नोद्यच्छेत्*
*क्रुद्धो नैनं निपातयेत् ।*
*अन्यत्र पुत्राच्छिष्याच्च*
*शिक्षार्थं ताडनं स्मृतम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_क्रोध में आकर पुत्र या शिष्य के सिवा दूसरे किसी को न तो डंडा मारे, न उसे पृथ्वी पर ही गिराए। हाँ, शिक्षा के लिये पुत्र या शिष्य को ताड़ना देना उचित माना गया है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 जून 2024 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी, साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे।  जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा व आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेकिन फिर भी किसी से विनम्रता आवश्यक है । सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है।  आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1099 – यरुशलम में पहले क्रुसेडर्स पहुंचे।
1413 – नेपल्स के राजा लैडिसलाव ने रोम पर कब्जा किया।
1539 – बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफ़गान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
1546 – इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड/आयरलैंड के साथ आंद्रेस शांति समझौता किया।
1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1654 – लुई चतुर्दश फ्रांस के राजा बने।
1692 – कैरिबियाई देश जमाइका के पोर्ट राॅयल में भूकंप से तीन हजार लोगों की मौत।
1769 – डैनियल बून ने केंटुकी के ब्लूग्रास राज्य की तलाश शुरू की।
1780 – एंटी-कैथोलिक दंगा लंदन में शुरू हुआ जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई।
1801 – पुर्तगाल और स्पेन ने बदाजोज़ की संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसके परिणामस्वरूप पुर्तगाल ने ओलिवेन्झा शहर को खो दिया।
1809 – दुराणी साम्राज्य के शुजा शाह ने ब्रिटिशों के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किये।
1827 – यूनानी रक्षकों ने जनरल रशीद पाशा की कमान के तहत मिस्र की सेनाओं को एथेंस में आत्मसमर्पण किया।
1832 – रिफॉर्म एक्ट यूनाइटेड किंगडम में कानून बना। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1839 – हवाई अधिकारों का घोषणापत्र हस्ताक्षरित किया गया।
1862 – संयुक्त राज्य अमेरिका तथा ब्रिटेन दास व्यापार खत्म करने पर राजी हुए।
1863 – फ्रांसीसी सेना ने मेक्सिको शहर पर कब्जा किया।
1864 – अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति के लिए दूसरी बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाये गये।
1892 – मिनियापोलिस में रिपब्लिकन सम्मेलन शुरू हुआ।
1893 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1898 – अमेरिका की सामाजिक लोकतंत्र पार्टी ने पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, शिकागो में रखा।
1906 – कनार्ड लाइनर आरएमएस लुसेतिया को ग्लासगो में दुनिया के सबसे बड़े जहाज के रूप में लॉन्च किया।
1929 – वेटिकन सिटी एक संप्रभु देश बना।
1939 – जार्ज षष्टम तथा एलिजाबेथ ब्रिटेन के पहले राजा और रानी बने जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया।
1948 – वामपंथियों ने पूरी तरह से चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा कर लिया।
1949 – डॉक वर्कर्स ने यूनाइटेड किंगडम में हड़ताल शुरू की।
1966 – सोनी कॉर्पोरेशन ने अपने नए ब्रांड वाला वीडियो टेप रिकॉर्डर पेश किया।
1975 – पहले विश्व कप का पहला मैच भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉडर्स स्टेडियम में खेला गया। इसमें भारत की हार हुई (कन्फर्म नहीं)।
1979 – भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर-एक को सोवियत संघ के बीयर्स लेक से छोड़ा गया।
1995 – नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
1998 – स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता।
1999 – श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
2000 – एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
2004 – इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006 – भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
2007 – अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
2013 – चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हुए।
2014 – मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन महिलाओं का टेनिस जीता।
2016 – इस्तांबुल के केंद्रीय पुलिस पर कार बम हमले में 11 लोग मारे गए।
2019 – दक्षिण कश्मीर के पंजारन (पुलवामा) में गुरुवार देर शाम शुरू हुई मुठभेड़ लगभग 16 घंटे बाद जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों के मारे जाने के साथ समाप्त हुई।
2020 – मालदीव में फंसे 700 भारतीय नागरिकों को लेकर नौसेना का जहाज ‘जलाश्व’  तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंचा।
2020 – अंतरिक्ष यात्री एवं समुद्र विज्ञानी काथी सुल्लीवन (Kathy Sullivan) इतिहास में पहली महिला एवं पाँचवीं व्यक्ति बन गईं, जो महासागरों में सबसे गहरे तल तक पहुँची हैं जिसे मारियाना ट्रेंच में चैलेंजर डीप/गर्त (Challenger Deep) कहा जाता है।
2021 – महाराष्ट्र के पुणे के पिरांगुट इलाके में रसायन के एक कारखाना में भीषण आग लगने से लगभग 12 कामगारों की मौत और 15 अन्य लापता हो गए। वहीं पश्चिम बंगाल में कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली, 3 जिलों में 26 लोगों की मौत हुई।
2021 – पाकिस्तान में एक छोटे बाजार में एक गैस सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत और 2 अन्य लोग घायल हुए। दूसरी तरफ पाकिस्तान में एक एक्सप्रेस ट्रेन दूसरी ट्रेन के पटरी से उतरे हुए डिब्बों से टकराने से 51 लोगों की मौत व 100 से अधिक लोग घायल हुए।
2021 – माली में पूर्व सैन्य शासक कर्नल असिमी गोइता ने कार्यवाहक सरकार के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2021 – संयुक्त राष्ट्र, मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया।
2021 – स्‍वदेश में निर्मित तीन उन्‍नत हल्के हेलीकॉप्टर एम के-थ्री भारतीय नौसेना बेड़े में शामिल।
2022 – उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का गैबॉन, सेनेगल और कतर का दौरा समाप्त हुआ।
2022 – भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने विजिटर्स कांफ्रेस 2022 का उद्घाटन किया व विजिटर्स पुरस्कार 2022 प्रदान किए।
2023 – जर्मनी की TKMS व भारत की MDA के बीच भारतीय नौसेना की पनडुब्बी परियोजना के लिए समझौता हुआ।
2023 – उत्तरी अफगानिस्तान में मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, 9 बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हुई।
2023 – ओडिशा के जाजपुर – क्योंझर में मालगाड़ी से छह की मौत व अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए।
2023 – जी 20 इंटरनेशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्चर वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक गोवा में संपन्न हुई।

*7 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1909 – वर्जीनिया एपगर – अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।
1914 – ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक का जन्म पानीपत में हुआ।
1954 – टीकू तलसानिया – टीकू तलसानिया हिन्दी फ़िल्मों के एक हास्य अभिनेता।
1974 – भारतीय टेनिस सुपरस्टार महेश भूपति का जन्म चेन्नई में हुआ।
1998 – पैरालंपिक में रिकॉर्ड तोड़ने वाले जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल(06 जुलाई 1998 का भी वर्णन)।

*7 जून को हुए निधन👉*

1631 – मुगल बादशाह शाहजहां की बेगम मुमताज की 39 वर्ष की आयु में चौहदवें बच्चे के जन्म के दौरान  बुरहानपुर में मृत्यु।
1954 – एलेन ट्यूरिंग – अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे ।
2002 – बी डी जत्ती – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति।
2011 – नटराज रामकृष्ण – भारत के एक नृत्य गुरु थे।
2016 – अंबर गुरुंग – एक नेपाली , संगीतकार , गायक, और गीतकार थे।
2020 – प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा (39) का निधन हुआ।
2023 – ईरानी पेशेवर पहलवान द आयरन शेक (81) का निधन हुआ।

*7 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 आर्यिका श्री सूत्रमति जी आर्यिका दीक्षा (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा)।
🔅 श्री महेश श्रीनिवास भूपति जन्म दिवस।
🔅 श्री बासप्पा दानप्पा जत्ती स्मृति दिवस।
🔅 विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button