पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार दिनांक 03 मई 2024
इतिहास की 03 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 03 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 मई 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 23:26 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 24:07 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* वणिज – 12:43 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* ब्रह्म – 14:18 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 05:38
*🌄सूर्यास्त-* 18:57
*🌙चन्द्रोदय-* 27:00
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 10:38 से 12:18
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 वैशाख बदी दशमी 23:26 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 12:39 से 23:25 तक , पंचक जारी , कुमारयोग 24:06 से सूर्योदय तक, मुनि श्री सुव्रतनाथ जी जन्म – तप कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण दशमी ) , मेला चकराता देहरादून (उत्तराखंड) , श्री नाना महाराज तराणेकर पुण्यतिथि (नागपुर और इंदौर) , श्री अर्जुन मुंडा जन्म दिवस , श्री रघुवर दास जन्म दिवस , राजनीतिज्ञा उमाभारती जन्म दिवस , श्री अशोक गहलोत जन्म दिवस (74वाँ) , डॉ. जाकिर हुसैन स्मृति दिवस , विश्व सौरऊर्जा / सूर्य दिवस (कन्फर्म नहीं) , वैश्विक पहुंच जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं) व अन्तर्राष्ट्रीय प्रैस स्वतन्त्रता दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 वैशाख बदी एकादशी 20:41 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , वरुथिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए )।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*दिवसेनैव तत् कुर्याद्*
*येन रात्रौ सुखं वसेत् ।*
*यावज्जीवं च तत्कुर्याद्*
*येन प्रेत्य सुखं वसेत् ॥*
*भावार्थ👉*
_दिनभर ऐसा काम करो जिससे रात में चैन की नींद आ सके। इसी प्रकार जीवनभर ऐसा काम करो जिस से मृत्यु पश्चात् सद्गति प्राप्त हो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 मई 2024 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आप बहुत व्यस्त रह सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके व परिचितों से मिलने व खरीददारी की योजना बन सकती है उन्हें निकलने न दें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । आपको अपनी सेहत पर भी कुछ ध्यान करना चाहिए। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र मे अपना करियर बनाने का सही समय है प्रयास करें । धन धान्य की वृद्धि होती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1429 – फ़्रांस की देशभक्त संत जोन ऑफ़ आर्क ने फ़्रांस के कुछ क्षेत्रों के ब्रिटेन के अतिग्रहण से निकालने के लिए अपना ऐतिहासिक विद्रोह आरंभ किया।
1449 – क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी शोध यात्रा के तीसरे चरण में जमाइका द्वीप का पता लगाया और उसको स्पेन का एक भाग बना दिया।
1525 – पुर्तगाली युद्धपोट ने ईरान के द्वीप हुर्मुज़ पर आक्रमण करके इसे अपने नियंत्रण में ले लिया और इसके साथ ही मध्यपूर्व में पश्चिमी साम्राज्य के हस्तक्षेप का काल आरंभ हो गया।
1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1660 – स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1722 – पेरियर डी मारिवॉक्स ” ला डबल इनकॉन्स्टंस ” का पेरिस में प्रीमियर किया गया।
1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1791 – पोलिश – लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल सेजम में 03 मई,1791 को संविधान की घोषणा की गयी, जो यूरोप में पहला आधुनिक संविधान है।
1808 – फिनिश युद्धः स्वीबेर्ग का किला स्वीडन से रूस तक खो गया।
1815 – तोलेंटीनो की लड़ाई में ऑस्ट्रिया ने नेपल्स राजा जोआचिम को हराया।
1830 – दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी शुरू हुई।
1837 – यूनिवर्सिटी ऑफ एथेंस की स्थापना हुई।
1845 – चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत हुई।
1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
1919 – अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
1919 – अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
1947 – विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।
1961 – कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1968 – पेरिस में फ़्रांसीसी छात्रों का भारी आंदोलन आरंभ हुआ।
1993 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
1998 – ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
2002 – अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
2003 – आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2004 – वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
2006 – पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
2006 – शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लार्ड्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।
2008 – टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
2008 – पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई।
2008 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये।
2008 – दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
2010 – जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय किया।
2013 – चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला।
2016- 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित।
2019 – प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फानी’ ने ओडिशा के तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई. ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए. कई इमारतें ढह गईं और 10 लोगों की जान चली गई।
2019 – हिमाचल प्रदेश में डायनासोर काल का जीवाश्म मिला।
2019 – राजकपूर का शोमैन स्टूडियो 71 साल बाद बिक गया।
2020 – उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।
2020 – असम सरकार ने कहा कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला पाया गया है और इससे 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअर मारे जा चुके ।
2021 – बिल गेट्स और मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की।
2021 – कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य ने इबोला वायरस रोग के 12 वें प्रकोप की समाप्ति की घोषणा की।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडेरिक्सन ने राजनयिक स्तर की बातचीत की व हरित कार्यनीतिक भागीदारी की समीक्षा की (भारत और डेनमार्क के बीच इस तरह की पहली व्यवस्था)।
2022 – राजस्थान के जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद की गई।
2023 – रूस के राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन हमला हुआ।
2023 – मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसक प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू लगा व मोबाइल सेवा और इंटरनेट 5 दिनों के लिए बंद किया।
2023 – सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में एक 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल में गोलियां चलाई जिससे 8 छात्रों व गार्ड की मौत हुई।
2023 – छत्तीसगढ़ के बालोद सड़क हादसा में 10 लोगों की मौत व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ।
*3 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1701 – फ़्रांस के गणितज्ञ और विख्यात पर्यटक कोन्डामैन का पेरिस में जन्म हुआ।
1896 – वी. के. कृष्ण मेनन – भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1898 – इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म हुआ।
1920 – अचला सचदेव -हिंदी चलचित्र की मशहूर अभिनेत्री।
1930 – सुमित्रा सिंह – राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ।
1935 – सी. के. जैन – भूतपूर्व लोकसभा महासचिव।
1951 – अशोक गहलोत – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1955 – रघुवर दास – झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री।
1958 – कमल रानी वरुण – लोकसभा की पूर्व सदस्या।
1959 – उमा भारती – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1968 – अर्जुन मुंडा – झारखंड प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री।
1977 – मरियम मिर्ज़ाख़ानी – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।
*3 मई को हुए निधन👉*
1969 – डाक्टर अकज़ाकिर हुसैन – भारत के तीसरे राष्ट्रपति (जन्म 1897)।
1981 – नर्गिस – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1988 – प्रेमन्द्र मित्र बंगाली भाषा के कवि और उपन्यासकार थे।
2005 – जगजीत सिंह अरोड़ा, भारतीय सेना के कमांडर।
2006 – प्रमोद महाजन – भारत के राजनीतिज्ञ (जन्म 1949)।
2020 – कन्नड़ कवि केएस निसार अहमद का 84 साल की उम्र में निधन।
2020 – हंदवाड़ा के 21 राष्ट्रीय रायफल में तैनात मेजर अनुज सूद हुए शहीद।
2021 – देश के पहले हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) ‘तेजस’ के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले वैमानिकी वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा (78) का निधन हुआ।
2021 – जगमोहन मल्होत्रा – भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह , दिल्ली तथा गोवा के उपराज्यपाल तथा जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल रहे।
2023 – विश्व रग्बी के पूर्व अध्यक्ष और पेरिस 2024 के “संस्थापक” लैपसेट का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लांस ब्लैंक्स (56) का निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश गायक व गीतकार लिंडा लूइस (72) का निधन हुआ।
*3 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 मुनि श्री सुव्रतनाथ जी जन्म – तप कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण दशमी )।
🔅 मेला चकराता देहरादून (उत्तराखंड)।
🔅 श्री नाना महाराज तराणेकर पुण्यतिथि (नागपुर और इंदौर)।
🔅 श्री अर्जुन मुंडा जन्म दिवस।
🔅 श्री रघुवर दास जन्म दिवस।
🔅 राजनीतिज्ञा उमाभारती जन्म दिवस।
🔅 श्री अशोक गहलोत जन्म दिवस (74वाँ)।
🔅 डॉ. जाकिर हुसैन स्मृति दिवस।
🔅 विश्व सौरऊर्जा / सूर्य दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 वैश्विक पहुंच जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय प्रैस स्वतन्त्रता दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।