राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 01 दिसम्बर 2023

इतिहास की 01 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 01 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 दिसम्बर 2023*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 15:33 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 16:40 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* बालव – 15:33 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* शुक्ल – 20:01 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 06:55
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 20:52
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 10:12 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:48 से 12:30
*🤖राहुकाल-* 10:51 से 12:09
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को👉 मार्गशीर्ष बदी चतुर्थी 15:33 तक पश्चात् पंचमी शुरु , दिसम्बर माह प्रारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 16:41तक, श्री काका कालेलकर जयन्ती , राजा महेन्द्र प्रताप जयन्ती , श्री भीम सेन सच्चर जयन्ती , श्री हेमानन्द बिश्वाल जयन्ती , मेजर श्री शैतान सिंह ( लब्ध परमवीर चक्र ) जयन्ती , श्री केंगल हनुमंतैया स्मृति दिवस , सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस (1965 ) , नागालैंड स्थापना दिवस , आकाशवाणी जम्मू स्थापना दिवस ( 77वां) , विश्व एड्स जागरुकता दिवस (WHO) व भारतीय नौसेना सप्ताह (01 से 07 दिसम्बर तक , कन्फर्म नहीं )।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी पंचमी 17:16 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न चोरहार्यं न राजहार्यं न*
*भ्रातृभाज्यं न च भारकारि।*
*व्यये कृते वर्धत एव नित्यं*
*विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्॥*
*अर्थात् 👉*
_विद्या एक ऐसा धन है जिसे न ही कोई चोर चुरा सकता है, न ही राजा छीन सकता है और न ही भाइयों के बीच बंटवारा हो सकता है , यह सदैव खर्च करनें पर बढ़ता है। यह विद्या रूपी धन, सभी धनों से श्रेष्ठ धन है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 दिसम्बर 2023, शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। थकान या हरारत का असर अवश्य रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। फिजूल का समय बर्बाद करने से बचें। व्यस्त रहेंगे इसलिए थकान से बचने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नये रिश्ते आज जुडऩे वाले है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे । निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा । सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई दिनों से जो बात आप कहना चाह रहे थे, आज कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्यों में आप के राजनितिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे, अर्थव्यवस्था में सुधार के योग है। निर्णय समय पर लेना सीखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप जो भी करें पहले किसी अनुभवी से राय लें फिर किसी कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कार्य के कारण जीवन थोड़ा व्यस्त रहेगा । कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कर पाओगे व मिलेगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। आज किसी शिव मंदिर जाकर दूध से अभिषेक करें। आर्थिक लाभ व मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा । लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मंगलमय होगा । नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा ।दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में धन लगेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक रूचि उत्पन्न होगी । स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । राजनीति में आप अपना हुनर आजमा सकते हैं। सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्तों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके अपनों द्वारा आपका सहयोग कम हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यवसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी-का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शारीरिक थकान संभव है। विवाद से बचें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आयेंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आप जो करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। अपनी सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। आप क्रोधित हो सकते है , संयत रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1640 – स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।
1933 – काेलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।
1947 – आकाशवाणी जम्मू की स्थापना हुई।
1959 – अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1959 – बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1963 – नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1965 – सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।
1974 – वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
1976 – अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1976 – बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
1987 – अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
1988 – पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
1988 – बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
1991 – एड्स जागरूकता दिवस की शुरुअात हुई।
1992 – दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 – चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
2000 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
2006 – नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
2007 – चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
2008 – भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।
2019 – भारत हज यात्रा की समूची प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश बना।
2019 – अमरीका में विमान दुर्घटना में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत।
2019 – फिलीपींस में शक्तिशाली तूफान – कम्मूरी के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाने का काम शुरू हुआ।
2020 – भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी शिप वर्जन का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया।
2020 – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2020 के 26वें संस्करण की घोषणा करने के लिए कर्टन रेजर का आयोजन किया।
2020 – एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत ने मेघालय के बिजली वितरण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 132.8 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए।
2021 – मंगोलिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।
2022 – भारत ने एक वर्ष के लिए औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की , साथ ही बांग्‍लादेश भी आमंत्रित राष्‍ट्र बन गया।
2022 – 23वां हॉर्नबिल फेस्टिवल 2022 नागा हेरिटेज विलेज किसामा में (1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक) शुरू हुआ।
2022 – इंडोनेशिया के बाली में वर्ल्ड एस्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू हुई।

*1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1699 – रफ़ीउद्दाराजात – दसवाँ मुग़ल बादशाह था।
1878 – जॉर्ज सिडनी अरुंडेल – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
1885 – काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
1886 – राजा महेन्द्र प्रताप – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
1894 – भीम सेन सच्चर – स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1896 – जॉर्जी कॉन्स्टेंटिनोविच ज़ुकोव – सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ
के रक्षा मंत्री।
1903 – अनंता सिंह – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
1924 – मेजर शैतान सिंह – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1931 – गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक हैं।
1939 – हेमानन्द बिश्वाल – उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1942 – जगदीश मुखी – असम व मिजोरम के राज्यपाल रहे।
1954 – मेधा पाटकर – प्रसिद्ध समाज सेविका।
1954 – राकेश बेदी – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
1959 – आनंदन शिवमणि – शिवमणि के नाम से लोकप्रिय एक भारतीय तालवादक।
1992 – भावना कंठ पहली महिला सेनानी पायलट।

*1 दिसंबर को हुए निधन👉*

1974 – सुचेता कृपलानी – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
1980 – केंगल हनुमंतैया – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1985 – दादा धर्माधिकारी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
1990 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
2008 – बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हुआ।
2009 – शैलेन्द्र कुमार सिंह – अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे।
2015 – जिम लोसकटऑफ – अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी।
2017 – आदर्श सेन आनंद – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश थे।
2019 – वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मेनन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
2020 – अभय गणपतराय भारद्वाज – एक भारतीय अधिवक्ता ‘ राजनेता और राज्य सभा के सदस्य थे ।

*1 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री काका कालेलकर जयन्ती।
🔅 राजा महेन्द्र प्रताप जयन्ती।
🔅 श्री भीम सेन सच्चर जयन्ती।
🔅 श्री हेमानन्द बिश्वाल जयन्ती।
🔅 मेजर श्री शैतान सिंह ( लब्ध परमवीर चक्र ) जयन्ती।
🔅 श्री केंगल हनुमंतैया स्मृति दिवस।
🔅 सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस (1965 )।
🔅 नागालैंड स्थापना दिवस।
🔅 आकाशवाणी जम्मू स्थापना दिवस ( 77वां)।
🔅 विश्व एड्स जागरुकता दिवस (WHO)।
🔅 भारतीय नौसेना सप्ताह (01 से 07 दिसम्बर तक , कन्फर्म नहीं )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button