हमारे परिधान से ही हमारी संस्कृति की पहचान होती है: हेमंत सैनी

भिवानी, (ब्यूरो): हरियाणा की लोक संस्कृति के दौरान एक सर्वे में हमारे हरियाणा के स्त्रियों के परिधान पारंपरिक वेशभूषा के बारे में पता चला कि दामन, कुर्ती, और चंदर शामिल है. हरियाणवी महिलाओं के पारंपरिक परिधानों में गोटेदार चुनरी भी पहनी जाती है हरियाणवी महिलाओं का पारंपरिक परिधान दामन, कुर्ती और गोटेदार चुनरी है व दामन 52 गज का होता है। चंदर, कपड़े का लंबा टुकड़ा होता है, जिसे सिर ढकने के लिए पहना जाता है, चंदर पर चमकदार लेस और रूपांकन होते हैं। कुर्ती, ब्लाउज़ की तरह एक शर्ट होती है, दीमच, रेशम का स्टोल होता है, जिसे शादियों में दुल्हन को उपहार में दिया जाता है। सर्दियों में ओडऩे वाला वस्त्र दुकानिया होता है, दुकानिया को प्राकृतिक रंगों से तैयार किया जाता है। दुकानिया की किनारियों पर गोट लगाई जाती है। सर्वे के दौरान यह जानकारी देते हुए हेमंत सैनी ने बताया कि हमारे परिधान से ही हमारी संस्कृति की पहचान होती है। हमारा परिधान सबसे निराला है।