एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

घर में मौत का तांडव, तीन बच्चों सहित परिवार के 5 लोगों को मारने के बाद शख्स ने खुद को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के एक गांव में परिवार के छह लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के एक गांव में परिवार के छह लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। यह घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लाहापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) ने अपनी मां सावित्री सिंह (62) ,पत्नी प्रियंका(40), दो बेटियों और एक बेटे को गोली मार दी। बच्चों की उम्र 12 से आठ वर्ष थी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी अनुराग की मानसिक हालत ठीक नहीं थी उन्होंने कहा, ‘‘हम मौके से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।” गांव में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button