हरियाणा

अगले 24 घंटे इन 17 जिलों के लिए भारी, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा : हरियाणा में रात से मौसम बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से जीटी रोड बैल्ट के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र के गांव कैमला में रात को ओले गिरे। वहीं सोनीपत, पलवल में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में तेज हवाओं का साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से लेकर 75% तक बारिश हो सकती है। कल से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे जबकि कई जगह बारिश की भी संभावना जताई गई है।

जानें कब होगी बारिश 

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण राज्य में मौसम में बदलाव होने से आज कई जगह हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसी के प्रभाव से 2 व 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश में बीते दिन अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जिससे दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। राज्य का सबसे गर्म स्थान चरखी दादरी रहा।

Related Articles

Back to top button