सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खावा में हुंकार: 36 बिरादरी की महापंचायत में नशा मुक्ति का संकल्प, 31 सदस्यीय कमेटी गठित

तोशाम। आधुनिकता की अंधी दौड़ और सोशल मीडिया के प्रभाव में अपनी जड़ों से कटते जा रहे युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से गांव खावा में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों, नशे की लत और पारिवारिक विघटन जैसी समस्याओं पर गंभीर मंथन करते हुए 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी पूर्ण रूप से पंजीकृत होगी ताकि इसे कानूनी और सामाजिक मान्यता मिल सके।
महापंचायत में सर्वसम्मति से भरत सिंह ढुल को कमेटी का प्रधान चुना गया। पंचायत के दौरान लिए गए सभी फैसलों को बलबीर ढुल और राजबीर ढुल ने मंच से पढ़कर सुनाया जिस पर 36 बिरादरी ने एकमत से सहमति जताई। युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा ने समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का पथभ्रष्ट होना किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की हार है। नशे की गिरफ्त और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन भविष्य को खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि खावा गांव से शुरू हुई यह मुहिम भटके हुए युवाओं के लिए सुरक्षा कवच साबित होगी।
कमेटी में इन सदस्यों को किया गया शामिल




