नोएडा के हैं दो सबसे बड़े अमीर पंजाबी अरबपति, जीरो से बने हीरो

न्युज डेस्क उत्तर प्रदेश। नोएडा। विवेक भाटिया। नोएडा वालों के लिए यह सबसे बड़ी खबर है। यह भी कहा जा सकता है कि नोएडा शहर के नागरिकों के लिए यह साल 2025 की सबसे बड़ी खबर है। सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत के 100 सबसे अधिक अमीर अरबपतियों में दो अरबपति नोएडा शहर के हैं, जो पंजाबी समुदाय से हैं। हाल ही में भारत के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची घोषित की गई है। कुल 258 अरबपतियों की सूची में पहले 100 अरबपतियों में नोएडा शहर के दो अरबपति शामिल हैं। इतना ही नहीं नोएडा शहर की एक पंजाबी महिला उद्योगपति तो भारत के टॉप अरबपतियों की सूची में तीसरे स्थान पर है।
आपको बता दें कि हाल ही में M3M हुरून इंडिया ने भारत के 358 अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। भारत के सबसे अधिक अमीर अरबपतियों की लिस्ट में सबसे ऊपर रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी कायम हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 9.55 लाख करोड़ मानी गई है। इस सूची में दूसरे स्थान पर गौतम अडानी का नाम है। अडानी की पूरी संपत्ति 8.15 लाख करोड़ रूपये आंकी गई है।
भारत के अरबपतियों की सूची में तीसरा नाम नोएडा की सबसे बड़ी कंपनी की CEO रोशनी नादर मल्होत्रा का है। HCL के मालिक शिव नादर की बेटी रोशनी मल्होत्रा की कुल संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रूपए की है। रोशनी नादर के पति का नाम शिखर मल्होत्रा है। शिखर मल्होत्रा, जो कि एचसीएल हेल्थकेयर के वाइस चेयरमैन और एचसीएल कॉर्पोरेशन के निदेशक भी हैं, ने 2009 में रोशनी नादर से शादी की थी। आपको पता होना चाहिए कि HCL का हैड क्वार्टर नोएडा शहर में स्थापित है। वर्ष-1976 में नोएडा शहर से ही HCL की शुरूआत हुई थी।
नोएडा की बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा की तरह से ही नोएडा का एक बेटा भी भारत के 100 सबसे अधिक अमीर अरबपतियों की सूची में शामिल है। नोएडा के इस बेटे का नाम विवेक चाँद सहगल है। विवेक चाँद सहगल नोएडा की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी मदरसन सूची सिस्टम के मालिक हैं। नोएडा से अपना व्यापार शुरू करने वाले विवेक चाँद सहगल का नाम भारत के टाप-100 सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में इस बार भी शामिल किया गया है। नोएडा के बेटे विवेक चाँद सहगल को भारत के अरबपतियों की सूची में 40वां स्थान दिया गया है।
विवेक चाँद सहगल की कुल संपत्ति की गणना 57 हजार करोड़ रूपए से अधिक (57,060 करोड़ रूपए) में की गई है। भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में नोएडा के दो–दो नागरिकों का नाम शामिल होना नोएडा वालों के लिए गर्व की बात है।




