पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 10 फरवरी 2024
इतिहास की 10 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 10 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 फरवरी 2024*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 24:49 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 08:34 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* किन्स्तुघ्ना – 14:40 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वरियान – 14:53 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 07:03
*🌄सूर्यास्त-* 18:07
*🌙चन्द्रोदय-* 07:29
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 10:02 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 09:49 से 11:12
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅कल शनिवार को 👉 माघ सुदी प्रतिपदा 24:49 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , माघ मास शुक्लपक्ष प्रारम्भ , गुप्तनवरात्र प्रारम्भ , आज से तीन दिन गंगा स्नान करना चाहिए , पंचक प्रारम्भ 10:02 से , शनि शतभिषा नक्षत्र में 12:28 पर , बुध पूर्व में अस्त 07:18 पर , लब्धिविधान व्रतारम्भ (जैन), श्रीचिंतामणि यात्रा-कलंब (यवतमाल) , श्रीमती कलावतीदेवी समाधि उत्सव (बेलगाव) , श्री बल्लभावतार ( श्री बल्लभ जयन्ती ) , श्री दरबारा सिंह जयन्ती , कवि श्री कुमार विश्वास जन्मदिवस , राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग (कृमिरोधी) दिवस , विश्व दाल (दलहन) दिवस व ‘प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद् (टाइफैक)’ स्थापना दिवस (37वां)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 माघ सुदी द्वितीया 21:11 तक पश्चात् तृतीया शुरु ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*कर्मणा मनसा वाचा*
*यदभीक्ष्णं निषेवते ।*
*तदेवापहरत्येनं*
*तस्मात् कल्याणमाचरेत्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-५५
*अर्थात्👉*
_मनुष्य मन, वाणी और कर्म से जिसका निरन्तर सेवन करता है, वह कार्य उस पुरुष को अपनी ओर खींच लेता है। इसलिए सदा कल्याणकारी कार्यों को ही करें।_
🌹
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 10 फरवरी 2024*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके लिये लाभदायक रहेगा लेकिन आकस्मिक खर्च अनियंत्रित रहने पर थोड़ी परेशानी भी होगी। दिन के आरंभ में परिजनो से व्यर्थ की बातों पर नोकझोंक होगी अन्य लोगो की तुलना घर के सदस्यों से करने पर वातावरण अशान्त बनेगा। काम-धंधा भाग्य का साथ मिलने से बेहतर चलेगा लेकिन धन की कामना आज असंतुष्ट ही रखेगी। नौकरी करने वाले लोग लापरवाही करेंगे जल्दबाजी में रहने पर फटकार सुननी पड़ेगी। विपरीत लिंगीय के चक्कर मे मान अपमान का विवेक भूलेंगे आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण कर लें कल आज जैसी सुविधा नही मिल पाएगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको पैतृक सुख के साथ मनोरंजन के अवसर भी सुलभ कराएगा। दिन के प्रारंभ में आलस्य रहेगा छोटे मोटे दैनिक कार्य भी विलंब से होंगे। लेकिन दोपहर से कार्यो के प्रति गंभीरता आएगी। व्यवसायी वर्ग आज काम की जगह मनोरंजन के मूड में रहेंगे फिर भी थोड़े समय मे ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिये समय और धन खर्च होगा। घर मे पैतृक मामलो को लेकर महत्त्वपूर्ण चर्चा होगी। आपकी बातों का विरोध करने वाले भी आज आपका समर्थन करेंगे। संध्या का समय मनोकामना पूर्ति वाला रहेगा। सेहत आज उत्तम रहेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी शुभ प्रसंग बनने से मन शांत रहेगा धर्म के प्रति आस्था तो रहेगी लेकिन एकाग्रता की कमी के कारण दैनिक पूजा पाठ भी व्यवहारिकता मात्र रहेंगे। आज केवल लाभ वाले कार्यो में ही रुची दिखायेंगे इसके विपरीत सामाजिक अथवा परोपकार के कार्यो से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे फिर भी दैनिक खर्च लायक धन की आमद हो जाएगी। परिजन आपके व्यवहार की देखादेखी करेंगे। बुजुर्गो का व्यवहार आपके प्रति अनअपेक्षित रहेगा लेकिन स्त्री संतान से सामान्य संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आशांकित रहेंगे गर्म सर्द के कारण परेशानी हो सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपमे लापरवाही अधिक रहेगी। सेहत अथवा अन्य आवश्यक कार्यो की अनदेखी बाद में पछताने का कारण बनेगी संयम की कमी के चलते विपरीत फल मिलेंगे। घर के सदस्य भी आपके व्यवहार शून्यता से परेशान रहेंगे। कार्य व्यवसाय में ज्यादा झंझट नही करेंगे लाभ हानि की परवाह भी नही रहेगी मध्यान के बाद ध्यान व्यर्थ के कार्यो में भटकेगा। खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास असफल रहेगा घर मे अकस्मात खर्च अथवा जिद पूरी करने पर बजट से बाहर जाएंगे। संध्या का समय मानसिक शान्ति प्रदान करेगा सब चीजों को भूल अपने मे मस्त रहेंगे। खून एवं हाथ पैरों में भड़कन की समस्या बनेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा आज आप जिस भी चीज की कामना करेंगे उसे लड़कर अथवा जिद से पूरा कर लेंगे भले ही इससे किसी का मन खराब ही क्यों ना हो। कार्य क्षेत्र पर विचार तो बहुत बनेंगे लेकिन क्रियान्वित एक आध ही होंगे विस्तार की योजना आज सहकर्मियों को कमी के कारण निरस्त करनी पड़ेगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर साज सजावट के ऊपर खर्च करेंगे तोड़ फोड़ द्वारा नया रूप देने के विचार भी बनेंगे। नौकरी वाले लोग आज बैठकर लोगो के क्रिया कलापो का आनंद लेंगे मध्यान बाद मौज शौक पूरे करने पर खर्च होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सेहत में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दिनचार्य आज भी अस्त व्यस्त ही रहेगी सोचे कार्य पूर्ण करने में सहयोग की कमी खलेगी। कार्य व्यवसाय में भी आज अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान रहेगा मेहनत के बाद भी आज पूरी तरह से सफलता नही मिल पाएगी । मन मे नकारत्मक ख्याल आएंगे धन के कारण अतिरिक्त उलझन रहेगी धन लाभ खर्च के अनुपात में कम ही होगा। स्वयं का स्वास्थ्य ठीक ना होने पर भी किसी अन्य की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन मध्यम सुखदायी रहेगा परिजन सहयोग करेंगे लेकिन व्यवहार पूर्ति के लिये।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप घर एवं बाहर सभी लोगो के दिल को अपनी कुशलता से जीतेंगे। व्यक्तिगत स्वार्थ की भावना आज कम रहेगी परमार्थ के लिये समय और धन खर्च करेंगे बदले में सम्मान की प्राप्ति होगी। लेकिन बुजुर्ग वर्ग को आपका व्यवहार नाटकीय लगेगा आपसी तालमेल की कमी भी रहेगी। कार्य व्यवसाय में लाभ होते होते आगे के लिये निरस्त होने पर निराशा होगी फिर भी जुगाड़ कर खर्च लायक आमद हो ही जाएगी। आज प्रलोभन के चक्कर मे सरकारी उलझन हो सकती है ध्यान दें। मित्र रिश्तेदारों से संबंधों ने घनिष्ठा बढ़ेगी। आरोग्य नरम गरम रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज मानसिक उलझने दिन भर परेशान रखेंगी। कोई नापसंद कार्य मजबूरी में करना पड़ेगा आस पास का वातावरण अशान्त रहेगा आपके स्वभाव में भी रूखापन रहने के कारण स्नेहीजन दूरी बनाकर रहेंगे। पूर्व में कई गई किसी गलती के खुलासे के कारण घर में कलह की स्थिति बनेगी जिसमे देर रात तक सुधार की संभावना नही है। व्यवसायी वर्ग कार्य व्यस्तता के बाद भी व्यवहारिकता में कमी के कारण आशानुकूल लाभ से वंचित रहेंगे बढ़े हुए उधारी के व्यवहार खर्च करने से रोकेंगे। सेहत भी पल पल में बनती बिगड़ती रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप धन लाभ की कामना से अधिकांश कार्य करेंगे लाभ होगा भी लेकिन खर्च लगे रहने से हाथ मे रुकेगा नही। कार्य व्यवसाय में तेजी मंदी लगी रहने के कारण बनी बनाई योजना लटकी रह जायेगी। आज आप असमर्थ होते हुए भी अन्य लोगो की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे लेकिन परिजनों को आपका परोपकार कम ही जमेगा। आवश्यकता की वस्तुओं की जगह आज व्यर्थ के कार्यो पर खर्च होगा। घर मे किसी न किसी से इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी रहेगी। संध्या का समय अपेक्षा से अधिक आनंद दायक रहेगा। मित्र परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन एक दूसरे के प्रति आदर का अभाव रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपनी अथवा किसी नजदीकी की कार्यशैली से व्यथित रहेंगे। चाहकर भी परिस्थितियां अनुकूल नही बनने के कारण मन में उदासी रहेगी। मध्यान के बाद किसी पुराने मित्र परिचित से भेंट होगी कुछ समय के लिये अतीत की यादो में खोये रहेंगे। आज आप मेहनत की जगह खयाली पुलाव पकाएंगे नौकरो अथवा स्त्री वर्ग पर बेवजह शक करना भारी पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ेगा बिक्री तो होगी लेकिन धन की आमद तरसायेगी। संध्या का समय दिन भर की थकान के कारण सुस्त रहेगा फिर भी मनोरंजन के अवसर जाने नही देंगे। स्वास्थ्य मानसिक तनाव को छोड़ ठीक ही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज मानसिक चंचलता के कारण अच्छे बुरे का विवेक कम रहेगा। बिना सोचे बोलना आज भारी पड़ सकता है आपके लिये जो बातें मनोरंजन मात्र रहेंगी उनसे परिजन अथवा अन्य निकटस्थ का मन दुखी होगा। आवश्यकता पड़ने पर ही बोले अन्यथा बैठे बिठाये अच्छा भला वातावरण खराब होगा। कार्य व्यवसाय से लाभ में अवश्य होगा मेहनत भी कम ही करनी पड़ेगी। नौकरी वाले लोग आराम के मूड में रहेंगे लेकिन घरेलू कार्य बोझ के कारण कर नही पाएंगे। परिजन किसी ना किसी बात को लेकर कलह का माहौल बनाएंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आने लगेगी सतर्क रहें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भी दिन प्रतिकूल बना हुआ है सोच समझ कर ही अथवा किसी के परामर्श के बाद ही कोई काम करें महिलाए आज अपनी अनदेखी होने पर गुस्से से भरी रहेंगी सेहत भी विपरीत रहने के कारण चड़चिड़ा स्वभाव बनेगा गुस्से में बेतुकी बाते बोलना कलह को बढ़ाएगा। काम काज में उतारचढ़ाव लगा रहेगा एक पल में लाभ की संभावना बनेगी अगले पल लाभ हानि में बदलने से हताशा होगी। धन लाभ के लिये किसी की खुशामद करनी पड़ेगी इसके बाद भी अल्प मात्रा में ही होगा। आपकी मानसिकता भाँप घर के बुजुर्ग सहनुभूती रखेंगे विशेष मार्गदर्शन भी मिलेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1495 – इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
1616 – ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
1712 – हुइलीचे विद्रोह चिलए द्वीपसमूह में आरम्भ हुआ।
1716 – सिंहासन के लिए स्कॉटिश प्रहारकार जेम्स III एडवर्ड फ्रांस आया।
1763 – पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।
1763 – पेरिस की संधि से फ्रांसीसी – भारतीय युद्ध की समाप्ति।
1811 – रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
1817 – ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
1818 – अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
1828 – दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।
1846 – अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
1848 – फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
1879 – अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1904 – जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
1912 – ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
1916 – ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।
1918 – सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
1921 – काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।
1921 – ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
1929 – जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
1933 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
1939 – जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
1947 – नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
1959 – अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।
1961 – अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।
1961 – कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
1966 – यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।
1969 – पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
1972 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।
1979 – ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
1981 – खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
1991 – पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।
1991 – सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।
1992 – अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
1996 – आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
1998 – पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा ‘ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी’ पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न ।
1998 – पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा ‘पाकिस्तान-2000’ नामक कार्यक्रम की घोषणा।
2001 – होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।
2004 – बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
2005 – सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।
2006 – नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।
2008 – श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
2009 – सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।
2009 – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
2013 – इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।
2015 – भारत में पहला राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग दिवस मनाया गया।
2019 – 10 फरवरी 2019 को प्रथम दाल दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया।
2019 – हिन्दी अबू धाबी में कोर्ट की तीसरी अधिकारीक भाषा बनी ।
2019 – उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व उत्तराखंड में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकडा 124 तक पहुँचा।
2020 – ब्रिटेन में तूफान सियारा के प्रभाव से भारी वर्षा, 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
2020 – इजराइली सेना के विमानों ने फलस्तीनी क्षेत्र से दागे गए दो रॉकेट के जवाब में गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया।
2020 – राजस्थान के भीलवाड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई व कई लोग घायल हुए।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन -2021 का उद्घाटन किया।
2021 – ट्राइब्स इंडिया आदि महोत्सव में वन धन और ट्राइफूड दिवस का आयोजन किया गया।
2021 – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने म्यांमार (US Sanctions on Myanmar) के सैन्य शासन के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए।
2022 – भारत सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए वाहनों में छह एयरबैग और चालक सहित सीट बेल्ट के तीन प्वाइंट लगाना अनिवार्य किया।
2022 – शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने शिक्षा संबंधी प्रशासन में नवाचार और अच्छी पहल के लिए 5वां राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।
2022 – भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच गृह मंत्रालय से संबंधित चौथा संवाद आयोजित किया गया।
2023 – मोल्दोवा के प्रधानमंत्री नतालिया गैवरिलिटा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2023 – ऑथरडॉक्स चर्च में तनाव के बीच इथियोपिया ने सोशल मीडिया पर रोक लगाई।
2023 – बांग्लादेश ने भारत द्वारा वित्त पोषित जॉयदेबपुर रेल लाइन पर यातायात संचालन शुरू किया।
2023 – ISRO ने SSLV-D2 रॉकेट से तीन उपग्रहों – EOS- 07, अमेरिकी कंपनी अंतारिस की Janus-1 और चेन्नई के स्पेस स्टार्टअप स्पेसकिड्ज की AzaadiSAT- 2 को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
*10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1805 – कुरिआकोसी इलिआस चावारा – केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
1890 – रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
1915 – सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक थे।
1916 – दरबारा सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 – परमानन्द श्रीवास्तव – हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।
1970 – कुमार विश्वास- हिन्दी मंच के सुप्रसिद्ध कवि।
*10 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1858 – राजा बख्तावर सिंह – मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे।
1975- सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ – प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1984 – सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।
1995- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार।
2014 – शर्ले टेम्पल ब्लैक एक अमेरिकी अभिनेत्री, गायक, नर्तकी, व्यवसायी और राजनयिक थी।
2017 – पीट कैज़र – डच फुटबॉल खिलाड़ी (अजाक्स, राष्ट्रीय टीम)।
2022 – शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की पत्नी कुलवंत कौर (67) का हृदयाघात की वजह से निधन हुआ (डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सलाखों के पीछे पहुँचाने की 17 वर्ष लड़ाई लड़ी )।
2023 – साउथ अफ़्रीकी रैप्टर (35) का एक गोलीबारी की घटना में मौत हुई।
2023 – ब्रिटिश के अंग्रेजी फिल्म निर्माता व निर्देशक ह्यूग हडसन (86) का लंदन एक अस्पताल में निधन हुआ।
2023 – स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सूरा (91) का निधन हुआ।
*10 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्रीचिंतामणि यात्रा-कलंब (यवतमाल)।
🔅 श्रीमती कलावतीदेवी समाधि उत्सव (बेलगाव)।
🔅 श्री बल्लभावतार ( श्री बल्लभ जयन्ती )।
🔅 श्री दरबारा सिंह जयन्ती।
कवि श्री कुमार विश्वास जन्मदिवस।
🔅 राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग (कृमिरोधी) दिवस।
🔅 विश्व दाल (दलहन) दिवस।
🔅 ‘प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद् (टाइफैक)’ स्थापना दिवस (37वां)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।