ना वजन बढ़ेगा ना बीमार होंगे, जान लें आयुर्वेद में बताया सदियों पुराना डेली रूटीन

सालों पहले डेली रूटीन के जिस नियम को आयुर्वेद में बताया गया था और जिसे दादा-परदादा के जमाने में लोग फॉलो करते थे। अब हेल्दी रहने और वेट लॉस के लिए एक बार फिर लोग उन्हीं नियमों को फॉलो करना चाह रहे हैं। ये 10 डेली हैबिट अगर रूटीन में शामिल कर लिया तो हेल्दी रहना आसान हो जाएगा। साथ ही ज्यादा खाने की वजह से होने वाले मोटापा से भी बचे रहेंगे।
सूर्योदय से पहले उठना
हेल्दी रहने का सबसे पहला फार्मूला है सूर्योदय के पहले उठना। जिससे कि ना केवल आपका बॉडी क्लॉक सही तरीके से काम करता है। बल्कि बॉडी को डिटॉक्स होने में भी पूरी मदद मिलती है। साथ ही कंसन्ट्रेंशन बढ़ता है। इसलिए स्टूडेंट्स लोगों को सूरज उगने के पहले उठना चाहिए।
पानी पीना
सुबह उठने के साथ ही करीब एक से दो गिलास पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से लिवर को डिटॉक्स करना आसान हो जाता है। साथ ही डाइजेशन भी सही रहता है।
ताड़ासन करना
पानी पीने के बाद ताड़ासन करना फायदेमंद होता है। ये एक स्ट्रेच एक्सरसाइज भी है जो आपकी रीढ़ की हड्डियों को सीधा करने और माइंड को रिलैक्स करने में मदद करेगी। इसे करने के लिए बस सीधा खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। साथ ही शरीर में हाथों के साथ खिंचाव पैदा करें। पैर के पंजों को भी ऊपर की तरफ उठाएं। सांस लें और कुछ देर इसी अवस्था में रहें। फिर नॉर्मल हो जाएं।
नमक और सरसों के तेल से दांतों की सफाई
दांतों और मसूड़ों को साफ करने के लिए पुराने समय में नमक और सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता था। इससे ना केवल दांतों का पीलापन दूर होता था बल्कि सरसों के तेल की मदद से दांतों और मसूड़ो के बैक्टीरिया दूर होते थे। ये एक तरह का ऑयल पुलिंग था। जो ओरल हेल्थ के लिए अच्छा होता था।
प्राणायाम और एक्सरसाइज
आयुर्वेद के नियमों में पुराने समय से ही रोजाना दस मिनट प्राणायाम और एक्सरसाइज का नियम बताया गया है। जिसे फॉलो करके ही हेल्दी रहा जा सकता है।
सूर्य स्नान करना
आयुर्वेद में सूर्य स्नान का मतलब है सूरज की किरणों में कुछ देर बैठना। जिससे शरीर को विटामिन डी मिल सके। विटामिन डी हड्डियों की मजबूती के साथ ही शरीर के फंक्शन के लिए जरूरी है।
खाने के अंत में छाछ पीना
रोज खाने में फल-सब्जियों को खाने के साथ ही खाने के अंत में छाछ पीना। जिससे कि खाने का डाइजेशन तेजी से हो सके।
भोजन के बाद यूरिन पास करना
दिन हो या रात भोजन के बाद यूरिन पास करना आयुर्वेद के नियमों में बताया गया है। इससे किडनी मजबूत होती है और बॉडी के टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
चाय-कॉफी से दूर रहना
इसके साथ ही हेल्दी रहने के मंत्र में चाय-कॉफी और बोतलों में मिलने वाले ड्रिंक से दूर रहने की सलाह दी गई है।
सप्ताह में एक दिन उपवास
आयुर्वेद के नियमों में सप्ताह में एक दिन उपवास का नियम बताया गया है। उपवास वाले दिन केवल नींबू पानी पीना चाहिए। जिससे बॉडी डिटॉक्स हो सके। अगर नींबू पानी के साथ रहना मुश्किल है तो फल खाकर पूरा दिन बिताना।