पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 12 मई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

*ॐ श्रीगणेशाय नम:
*
*शुभप्रभातम् जी
*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*आज दिनांक
*
* 12 मई 2025*
*सोमवार*
*नई दिल्ली अनुसार
*
*शक सम्वत-* 1947
*विक्रम सम्वत-* 2082
*मास-* वैशाख
*पक्ष-* शुक्लपक्ष
*तिथि-* पूर्णिमा – 22:28 तक
*पश्चात्-* प्रतिपदा
*नक्षत्र-* स्वाति – 06:17 तक
*पश्चात्-* विशाखा
*करण-* विष्टि – 09:17 तक
*पश्चात्-* बव
*योग-* वरियान – पूर्णरात्रि
*सूर्योदय-* 05:32
*सूर्यास्त-* 19:02
*चन्द्रोदय-* 18:56
*चन्द्रराशि-* तुला – 26:27 तक
*पश्चात्-* वृश्चिक
*सूर्यायण –* उत्तरायण
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* 11:50 से 12:44
*राहुकाल-* 07:13 से 08:55
*ऋतु-* ग्रीष्म
*दिशाशूल-* पूर्व
*विशेष
*
*_आज सोमवार को
वैशाख शुक्ल पूर्णिमा 22:28 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत , बुद्धपूर्णिमा , स्नान – दान – व्रतादि की विशाखा नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी बैशाखी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल 06:18 से सूर्यास्त तक , तिल – सुवर्णादि दान , यम / धर्मराज के लिए जल – कुम्भादि दान) , पीपल पूजा , विघ्नकारक भद्रा 09:15 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 06:18 तक , यमघण्टयोग 06:17 से बुधवार सूर्योदय तक , बैशाख मासीय व्रत – स्नान – यम – नियमादि समाप्त , बैशाखस्नान पूर्ण , मंगल आश्लेषा नक्षत्र में 08:36 पर , सोलह दिवसीय शुक्लपक्ष पूर्ण (जैन) , पारशी दये मासारंभ , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा , श्री कूर्म जयन्ती (श्री कूर्मावतार / कच्छपावतार , वैशाख पूर्णिमा को) , श्री बुद्ध जयन्ती /श्री बुद्ध पूर्णिमा / बुद्ध महापरिनिर्वाण दिवस , पुष्टिपति श्री विनायक जयंती , मेला श्री देवयानी (सांभर) , ग्रीष्मोत्सव पूर्ण (माउंट आबू) , श्री एडप्पादी के पलानीस्वामी जन्म दिवस , अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस (मॉडर्न नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटेंगिल का जन्मदिवस) व अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस।_*
*_कल मंगलवार को
ज्येष्ठ बदी प्रतिपदा 24:38 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।_*
*आज की वाणी
*
*नित्यं च बहु दातव्यं*
*साधुभ्यश्चानसूयता ।*
*प्रार्थितं व्रतशौचाभ्यां*
*सत्कृतं देशकालयोः ॥*
★महाभारतम् शान्तिपर्व ३०९
*अर्थात्*
_प्रतिदिन व्रत और शौचाचार का पालन करते हुए उत्तम देश और काल में साधु पुरुषों को प्रार्थना और सत्कार पूर्वक अधिक से अधिक दान करना चाहिये और उन में दोषदृष्टि नहीं रखनी चाहिये।_
*आज का राशिफल*
*12 मई 2025 , सोमवार*
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये सफलता दायक रहेगा। व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी अवश्य होता रहेगा जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली आज ना करें। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। त्याग भावना से संतुष्टि मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। रिस्तेदारों या मित्रों से मिलन सम्भव है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है फिर भी दैनिक कार्यो में इसका असर नहीं पड़ेगा। आज आप यथार्थ पर कम अमल करेंगे काल्पनिक बाते ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन सम्बंधित लेन देन अथवा महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना ही लें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य सम्बंधित विषयों को छोड़ आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा फिर भी मध्यान के आस-पास आकस्मिक धन आगम होने से ख़ुशी मिलेगी। आँख-माश्पेशी अथवा जोड़ो में दर्द सम्बंधित समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर ऊर्जावान रहोगे। कार्य विस्तार अथवा नविन कार्यो की रूप रेखा बना सकते है परन्तु शुरुआत आज ना करें। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा फिर भी उधारी के व्यवहार यथा संभव ना ही करे अन्यथा धन निश्चित रूप से फंसेगा। नौकरी पेशा जातक भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आप पर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे । नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे , मो , टा, टी, टू, टे)
आज परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमो में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है सतर्क रहें। उधार लिया धन अथवा अन्य वस्तुओं को लौटाने का प्रयास करें। धन सम्बंधित कोई भी आयोजन करने से पहले बड़ो की सलाह अवश्य लें अन्यथा आज ना ही करें। स्त्री-सन्तानो का सहयोग करें व विवेक से कार्य करें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके मस्तिष्क में विचारों की भरमार रहेगी स्वभाव में भी पल पल में परिवर्तन आएगा जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी से सावधान रहें । कार्यो में विलम्ब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है। आज किसी की ऊपर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक खर्च होने से पारिवारिक बजट प्रभावित होगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रातः काल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। मन की दुविधा कार्यो में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी फलस्वरूप लोग दूरी बना कर रखेंगे। व्यवहार सिमित रखें। ना चाह कर भी खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक कमी रहेगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बीते कुछ समय से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की सम्भवना है परन्तु इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे। बनी बनायी कार्य योजनाओं को किसी के हस्तक्षेप के कारण बदलने से हानि एवं परेशानी होगी फिर भी धन की आमद होने से कार्य सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार उच्च कोटि के रहेंगे परन्तु स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे परन्तु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। कार्यो में हानि की सम्भवना जानते हुए भी व्यवहारिक कारणों से अनदेखा करेंगे। दोपहर के समय आकस्मिक लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। परिजनों की बात आपको अखरेगी परन्तु सही समय की प्रतीक्षा में शांत रहेंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन भी शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यो को पूर्ण निष्ठा से करेंगे थोडी बहुत लापरवाही भी कर सकते है फिर भी लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आज व्यवसाय आशानुकूल रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य से समय निकाल बाहर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। अनैतिक कार्यो अथवा व्यसनों से दूर रहें सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी हो सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके साथ किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यो में लापरवाही न करें। घर एवं बाहर का वातावरण सामान्य रहेगा। जिनसे काम निकालना होगा वही लोग रूखा व्यवहार करेंगे। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में देरी हो सकती है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार के लिए उत्तम समय है । घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलो को लेकर दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यो में अचानक रूकावट आने से धन लाभ कम होगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है । संतोषी वृति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आराम अवश्य करें।
*_कृपया ध्यान दें
_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
12 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
1459 – राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
1666 – 9 सितम्बर, 1665 को हुई पुरंधर संधि के अनुसार औरंगजेब के समक्ष पेश होने के लिए शिवाजी आगरा पहुंचे।
1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया।
1739 – जॉन वेस्ले ने न्यू कक्ष, इंग्लैंड में ब्रिस्टल, दुनिया की पहली मेथोडिस्ट मीटिंग हाउस की आधारशिला रखी।
1777 – आइसक्रीम का पहला विज्ञापन जारी हुआ।
1780 – ब्रिटिश सैनिकों ने चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना पर कब्जा कर लिया।
1797 – फ्रांस के नेपोलियन प्रथम ने वेनिस पर विजय प्राप्त की।
1835 – चार्ल्स डार्विन ने उत्तरी चिली में तांबे की खानों का दौरा किया।
1839 – समाजवादी कार्यकर्ता लुइस औगस्टी ब्लाक्की और सोएटेटे डेस सैसंस ने फ्रांस की सरकार के खिलाफ एक विद्रोह शुरू किया।
1847 – विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
1890 – ब्रिस्टल में पहले आधिकारिक क्रिकेट काउंटी चैम्पियनशिप मैच का शुभारंभ। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1902 – पेंसिल्वेनिया में एन्थ्रेसाइट कोयला के एक लाख 40 हजार श्रमिकों ने हड़ताल की।
1908 – जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के नाटक ‘गेटिंग मैरिड’ का लंदन में प्रीमियर।
1915 – क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
1921 – पहला नेशनल हॉस्पिटल डे मनाया गया।
1925 – उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।
1926 – हवाई पोत नोर्गे उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने वाला पहला पोत बना।
1932 – विल्हेम ग्रोनर ने जर्मनी के रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1941 – बर्लिन में दुनिया का पहला वार्किंग प्रोग्रामेबल पूरी तरह से आॅटोमैटिक कम्प्यूटर जेड 3 पेश किया।
1942 – आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।
1949 – विजयलक्ष्मी पंडित यूएसएस में पहली विदेशी महिला राजदूत बनीं।
1952 – जोधपुर के महाराजा का ताज गज सिंह को पहनाया गया।
1965 – इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।
1997 – रूस और चेचन्या ने 400 वर्षों के संघर्ष के बाद शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1999 – रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
1999 – अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।.
2002 – मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
2003 – सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत।
2007 – पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा।जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया।
2007 – पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल हुए।
2007 – चीन में आये भीषण भूकम्प से हज़ारों लोग मारे गये।
2008 – चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत।
2010 – बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फाँसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
2019 – अरबपति हिंदुजा बंधुओं को तीसरी बार ब्रिटेन के सबसे धनी लोगों के रूप में नामित किया गया।
2019 – जापान ने अपनी सबसे तेज बुलेट ट्रेन का ट्रायल किया । यह ट्रेन 400 किलोमीटर प्रति घंटे (249 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस बुलेट ट्रेन का नाम एएलएफए-एक्स यानी अल्फा-एक्स दिया है।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए COVID-19 से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
2020 – झारखंड की सोहराई खोवर पेंटिंग और तेलंगाना के तेलिया रुमाल सहित तीन राज्यों के 4 नए उत्पाद को मिला जीआई-टैग।
2020 – मुंबईजीपीओ – प्रवासी मजदूरों के सम्मान में डाक विभाग ने विशेष डाक टिकट जारी किया।
2021 – इजरायली रॉकेट हमले में हमास का गाजा मिलिट्री चीफ मारा गया व कई कमांडरों की मौत हुई।
2022 – नॉर्थ कोरिया में कोरोना का पहला केस मिला , किम जोंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की तथा गंभीर राष्ट्रीय आपातकालीन घटना घोषित किया गया।
2022 – श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने एक बार फिर देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2022 – ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित दूरी के संस्करण को सुखोई-30 मार्क-वन लड़ाकू विमान से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।
2023 – महाराष्ट्र में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत हुई।
2023 – इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जमानत दी और गिरफ्तारी पर रोक लगाई।
2023 – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सर्वोच्च न्यायालय में ‘ई-फाइलिंग 2.0’ सेवा की शुरुआत की।
2023 – हरियाणा के सिरसा जिले में बच्चों से भरी ईस्टवुड स्कूल की वैन पलटने से कई स्टूडेंट्स को चोटें। शीशे तोड़कर बच्चे बाहर निकाले, ड्राइवर नशे में था।
2023 – पाकिस्तान ने 199 भारतीय मछुआरे रिहा किए , एक की कैद में मौत हो गई।
2023 – भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने हितधारकों की 13वीं बैठक आयोजित की।
2024 – उत्तरी अफ़गानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 300 लोगों की मौत हुई व लगभग 2000 घर नष्ट हुए।
2024 – भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) किल्टान वियतनाम कैम रन खाड़ी (कैम रन बे) में पहुंचा
*12 मई को जन्मे व्यक्ति*
1820 – फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल – ‘आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता’ एक नर्स थीं।
1875 – कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य – प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
1895 – जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक थे।
1917 – बड़ौदा की महारानी सीता देवी साहिब , जिनका जन्म मद्रास , भारत में तेलुगु परिवार में हुआ था ।
1933 – नंदू नाटेकर – पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।
1944 – घनश्याम नायक – भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
1945 – के. जी. बालकृष्णन – भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1954 – के. पलानीस्वामी- राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री।
1980 – ऋषि सुनक – भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता , यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री।
1982 – मरगनी भारत – लोकसभा के सदस्य।
1987 – अमृता प्रकाश – एक भारतीय अभिनेत्री हैं।
1989 – शिखा पांडे – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
2002 – सौरभ चौधरी एक भारतीय निशानेबाज ।
*12 मई को हुए निधन*
1984 – धनंजय कीर – बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।
1984 – अलकनन्दा (नृत्यांगना) – भारत की कत्थक नृत्यांगना थीं।
1993- शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।
2015 – सुचित्रा भट्टाचार्य – एक भारतीय उपन्यासकार थीं।
2021 – प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार और पत्रकार होमेन बोर्गोहिन (88) का गुवाहाटी में निधन हुआ।
2021 – भारत के पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता वी चंद्रशेखर (64) का कोविड-19 से निधन हुआ।
2022 – पद्मश्री योग, तंत्र विद्या के मर्मज्ञ विद्वान प्रो .भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी (वागीश शास्त्री) का (88) निधन हुआ।
2023 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर ब्रूस जॉन रॉबर्टसन (71) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रेफरी डोनाल्ड एंटन डेनकिंगर (86) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी ओवेन कीर डेविडसन (79) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी सैक्सोफ़ोनवादक डेविड सैनबोर्न (78) का निधन हुआ।
*12 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
श्री कूर्म जयन्ती (श्री कूर्मावतार / कच्छपावतार , वैशाख पूर्णिमा को)।
श्री बुद्ध जयन्ती /श्री बुद्ध पूर्णिमा / बुद्ध महापरिनिर्वाण दिवस।
पुष्टिपति श्री विनायक जयंती।
मेला श्री देवयानी (सांभर)।
ग्रीष्मोत्सव पूर्ण (माउंट आबू)।
श्री एडप्पादी के पलानीस्वामी जन्म दिवस।
अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस (मॉडर्न नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटेंगिल का जन्मदिवस)।
अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।