एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

Olympic के बाद भारत नहीं लौटे नीरज चोपड़ा, इस वजह ने सबको चौंकाया

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा सोमवार शाम को अपनी टीम के साथ सर्जरी के लिए पेरिस से जर्मनी रवाना हो गए हैं। नीरज चोपड़ा की जर्मनी के रोम में ग्रोइन इंजरी की सर्जरी होगी। इसमें करीब एक महीने तक का समय लगेगा। नीरज पेरिस ओलंपिक में भी ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे, इसलिए वह स्वर्ण पदक से चूक गए।

जानकारी के अनुसार विश्व भर में गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। इस बार वह वह पाकिस्तान के अरशद नदीम से पिछड़ गए थे। अरशद नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो कर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। नीरज ने यहां अपना सीजन बेस्ट थ्रो 89.45 किया था। नीरज का बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर है।

वहीं नीरज ने रजत पदक जीतने के बाद कहा था कि इंजरी के कारण खिलाड़ी का ध्यान उसी पर रहता है , इसलिए वह अपना बेस्ट नहीं दे पाता। वह जल्द इलाज कराकर वापस मैदान पर लौटेंगे। नीरज ने ग्रोइन में इंजरी होने के कारण ओलंपिक से पहले होने वाली पेरिस डायमंड लीग से भी अपना नाम वापस ले लिया था। अब नीरज जर्मनी में सर्जरी होने के बाद ही भारत लौटेंगे। इसलिए पानीपत वासियों को अभी नीरज के लिए इंतजार करना होगा। गांव खंदरा के लोग बेसब्री से नीरज के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button