जीवन के लिए धरती जरूरी है: मंजू शर्मा

भिवानी, (ब्यूरो): स्थानीय मैगा माइंड किडस स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी को बचाने व सुरक्षित पर्यावरण के विभिन्न जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या मंजु शर्मा ने की। सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित पृथ्वी के लिए विशेष प्रयास की राजबाला व पूजा ने शपथ दिलाई। छात्रों ने कविता, नाटक व भाषण के द्वारा पृथ्वी को हरा-भरा व प्रदूषण रहित रहने विषय पर अपनी कला के द्वारा प्रेरित किया। प्राचार्या मंजु शर्मा ने बताया कि पृथ्वी पर पेड़ -पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। पर्यावरण को सुरक्षित केवल पेड़-पौधों के सहारे ही रखा जा सकता है। सभी स्टाफ सदस्यों ने ग्लोब व मानचित्र के माध्यम से पृथ्वी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान 21 पौधे भी लगाए। इस अवसर पर राजबाला, उप प्राचार्या पूजा कौशिक, नीरज यादव, सीमा, रेखा, रीना, पिंकी, सीमा राघव, शिवानी, संजू, मीनू, सुमन वर्मा, कविता, सीमा राघव, टीना, गीता, निधि व सुनेना समेत सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।