हरियाणा

राष्ट्रीय बाल कलाकार यश्वी ने लहराया परचम

भिवानी, (ब्यूरो): भिवानी शहर की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं कलात्मक धरोहर को संजोए हुए और नई पीढ़ी को मंच प्रदान करने वाली कोशिक नाट्य नृत्य अकादमी ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था की होनहार छात्रा एवं राष्ट्रीय बाल कलाकार यश्वी ने ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोलो क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता वैश्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। यश्वी की प्रतिभा को देखकर मंच पर उपस्थित दर्शकों एवं अतिथियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था के सभी सदस्यों ने यश्वी को फूल मालाओं से विशेष सम्मान किया और भव्य स्वागत किया गया। यश्वी पहले भी अनेक उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। अब तक सात बार राज्यपाल महोदय से सम्मानित हो चुकी यश्वी, न केवल संस्था बल्कि पूरे भिवानी जिले का गौरव बढ़ा रही हैं। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण, कठोर परिश्रम और सही मार्गदर्शन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कोशिक नाट्य नृत्य अकादमी के अध्यक्ष पवन कौशिक,सुनील कौशिक एवं गुरुजनों ने यश्वी को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्था ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि यहाँ बच्चों को कला और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढऩे का सुनहरा अवसर मिलता है। इस अवसर पर संस्था की ओर से मीनाक्षी, आरती, नैना कौशिक, सतीश कुमार, अजय जांगड़ा, अनिल शर्मा वत्स, मोहित चांवरिया, प्रवीण कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button