दिल्ली

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। वह जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने 17वीं लोकसभा भंग करने की अनुशंसा का पत्र भी सौंपा।

नरेंद्र मोदी के 8 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। एनडीए ने 292 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के पद से मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। मुर्मू ने मोदी से नई सरकार के कार्यभार संभालने तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया।

अगर एनडीए सरकार बनाती है तो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने वाले दूसरे नेता होंगे। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव परिणामों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की और अगली सरकार के गठन से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री आवास पर बैठक सुबह 11.30 बजे शुरू हुई. यह मोदी 2.0 कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक थी। इस बीच, एनडीए के वरिष्ठ नेता गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचने लगे हैं, जो शाम 4 बजे होने की संभावना है। एनडीए नेताओं के सरकार गठन के विवरण पर विचार-विमर्श करने की संभावना है। जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, जो आंध्र प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, बैठक में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button