एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

नायब सैनी ने यमुना का पानी किया आचमन, अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के जल में जहर डालने का आरोप लगाया है। इसी बीच आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे दिल्ली के पल्ला घाट पहुंचे और यहां यमुना के पानी का आचमन किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के आला अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को डरना वाला केजरीवाल ने जो बयान दिया है मैं आज पवित्र यमुना माता के चरणों में आया हूं और यमुना के जल का आचमन किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के जल में जहर डाला है। जिस प्रकार का लोगों में भय पैदा करने का डराने वाला बयान अपनी राजनीती स्वार्थ के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं आज पवित्र यमुना माता के चरणों में आया हूं।

सीएम ने कहा की बीजेपी सरकार ने जहर मिला कर भेजा है, मास जेनोसाइड की बात की है। कल अधिकारीयों ने सैंपल लिया है, मैंने खुद पानी का आचमन किया है कोई जहर नहीं है। वो खुद बचना चाह रहा है। ऐसा बयान देकर उन्होंने हरियाणा के लोगों को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पानी बिल्कुल स्वच्छ है, लेकिन जब ये पानी हमें दिल्ली में मिलता है तो ये भयानक है। अरविंद केजरीवाल ने 10 सालों में कोई ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बोला था कि मैं यमुना को साफ करूंगा और आज ऐसा बयान दे रहें हैं। दिल्ली के लोग हमारे भाई हैं, मेरे रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं। ऐसा बयान देकर द्वेष पैदा मत करिये। आपको दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। कभी पराली और कभी पानी को लेकर बस आरोप लगाते हैं। 10 साल में क्या किया है लोगों के लिए? आप लोगों का ध्यान डायवर्ट करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button