धर्म/अध्यात्महरियाणा

मुस्लिम लोगों ने ईद की नमाज अता कर दिया भाईचारे का संदेश

भिवानी, (ब्यूरो): ढाणा रोड स्थित ईदगाह में मस्जिद कमेटी प्रधान जोरावर अली की अध्यक्षता में मुस्लिम समाज के लोगों को अबुल रहमान द्वारा ईद की नमाज अता करायी। इस दिन मुस्लिम समाज आपसी भाईचारे के साथ बकरीद के त्योहारों को उत्साह से मनाते हैं। जोरावर अली ने कहा कि इस्लाम धर्म का यह दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। आज लोग नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले लगकर शुभकामनाएं देते हैं। लोग अपने दोस्तों, परिजनों के घर जाते हैं, जहां बकरीद के ढेरों पकवान बनाये जाते है। ईद-उल अजहा यानी बकरीद के पाक मौके पर परिजनों, दोस्तों को खास बधाई दी जाती है। जिला पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा को हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुक्म पर अपनी वफादारी दिखाने के लिए अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे। जब हजरत इब्राहिम अपने बेटे को कुर्बान करने के लिए आगे बढ़े तो खुदा ने उनकी निष्ठा को देखते हुए इस्माइल की कुर्बानी को दुंबे की कुर्बानी में परिवर्तित कर दिया। इस्लाम धर्म की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हजरत इब्राहिम अल्लाह के पैगंबर थे। बंटी अली ने कहा ईद उल अजहा इस्लामी कैलेंडर का 12वां और आखिरी महीना होता है। यह त्योहार खुशियां बांटने और गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने का भी एक अवसर है। इस अवसर पर बंटी अली, अमीर, जबीर रंगा, आरिफ खान, आमिर खान, राजेश खान, मोनू खान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button