हरियाणा
ग्वार फैक्टरी के पीछे गंदगी पर एक्शन, नगरपरिषद ने शुरू किया सफाई अभियान

भिवानी। नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्वार फैक्टरी के पीछे सड़क किनारे पड़ी मिट्टी उठाने का अभियान चलाया। इस दौरान वार्ड के लोगों ने भी सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर सड़क किनारे सफाई में सहयोग दिया। करीब तीन घंटे में सड़क किनारे पड़ी 20 ट्राॅली मिट्टी एकत्रित कर ट्रैक्टर ट्राॅली में लोड की गई।




