एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

रात के समय टहलने निकले एक परिवार को कार चालक ने बुरी तरह कुचला, खौफनाक घटना CCTV में कैद

अहमदाबाद में हिट एंड रन का एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। कार चालक ने रात को सैर पर निकले एक परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना निकोल में गुरुकुल सर्कल के...

अहमदाबाद में हिट एंड रन  का एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। कार चालक ने रात को सैर पर निकले एक परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।  यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना निकोल में गुरुकुल सर्कल के पास हुई है।

हादसा उस समय हुआ जब  एक परिवार रात को टहलने निकला था।  सामने आए सीसीटीवी  में देखा जा सकता है कि फैमिली के तीन लोग आपस में बातें करते हुए टहलने निकले थे। उसी दौरान अचानक एक कार चालक ने सभी को कुचल दिया और आगे बढ़ गया। कार की टक्कर लगते ही परिवार के लोग उछलकर आगे की तरफ जा गिरे।

वहीं कुछ लोगों ने कार चालक का पीछा किया। कार चालक ने आगे जाकर कार की स्पीड धीमी की, लेकिन उसके बाद वह कार को तेजी से भगा ले गया। इस घटना में परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  यह घटना शुक्रवार की देर रात हुई, जिसके सीसीटीवी अब सामने आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button