बंदर मुक्त होगा भिवानी शहर, नहीं लोगों काटेंगे बंदर
पार्षदों की मांग के बाद नगरपरिषद का बंदर पकड़ों अभियान

भिवानी, (ब्यूरो): अब शहर के लोगों को जल्द ही बंदरों से राहत मिलने वाली है। नगरपरिषद के पार्षदों की गुजारिश पर नगरपरिषद ने बंदर पकडऩे का अभियान शुरू करवा दिया। अब जल्द ही शहर के अनेक हिस्सों में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को नगरपरिषद ने वार्ड संख्या 17 में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा। बंदरों के पकड़े जाने के बाद उक्त इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।
सुबह सवेरे वार्ड संख्या 17 के सभी इलाकों में बंदर पकडऩे का अभियान चलाया। इस मौके पर नगरपरिषद पार्षद सुभाष तंवर व संदीप यादव मौके पर पहुंचे और टीम द्वारा पकड़े गए बंदरों को देखा। साथ ही क्षेत्र को बंदर मुक्त बनाए जाने की गुजारिश की। शुक्रवार को करीब 20 बंदरों को पकड़ा गया। उनको पिंजरों में रखा। उक्त वार्ड के सभी बंदर पकड़े जाने के बाद फिर दूसरे वार्डो से बंदर पकडऩे का अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोग बंदरों के काटने की घटनाओं से बच सके।
नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के अनेक इलाकों में बंदरों का जबरदस्त आंतक था, राह चलते लोगों को काटने आरंभ कर दिया।