एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

छेड़छाड़ मामला : राज्यपाल बोस ने राजभवन परिसर में 100 लोगों को दिखाए CCTV फुटेज

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर राजभवन की एक महिला कर्मचारी की ओर से छेड़छाड़ का आरोप लगाये जाने के बाद राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को कम से कम 100 लोगों को परिसर से जुड़े 2 मई के CCTV फुटेज दिखाए।

 पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर राजभवन की एक महिला कर्मचारी की ओर से छेड़छाड़ का आरोप लगाये जाने के बाद राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को कम से कम 100 लोगों को परिसर से जुड़े 2 मई के CCTV  फुटेज दिखाए। लोगों को दो मई की शाम पांच बज कर 30 मिनट के बाद के फुटेज राजभवन के भूतल में एक बड़े कक्ष में दिखाए जा रहे हैं। ये फुटेज मुख्य (उत्तरी) गेट पर लगे दो CCTV  कैमरों से लिए गए हैं।

राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने गत शुक्रवार को कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बोस ने राज्यपाल आवास में उसके साथ छेड़छाड़ की थी। बोस ने बुधवार को कहा था कि वह ‘‘राजनीतिक नेता” ममता बनर्जी और “उनकी पुलिस” को छोड़कर 100 लोगों को संबंधित CCTV फुटेज दिखाएंगे।

Related Articles

Back to top button