मॉडल स्कूल खरक खुर्द में साईबर क्राइम बारे किया जागरूक
भिवानी, (ब्यूरो): मॉडल संस्कृति व. मा. विद्यालय खरक खुर्द में साईबर क्राइम जागरूक अभियान के बारे में बताया गया । इस अभियान में साईबर क्राइम टीम सदस्य विष्णु, गौरव भारद्वाज, निखिल मुटरेजा, आर्यन गोपाल व हिमांशु का स्कूल प्रांगण में पहुँचने पर स्कूल प्रबंधन सदस्य समिति व प्रधानाचार्य द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। अपने अभिवक्तव्य में साईबर क्राइम सदस्यों द्वारा आज के समय मे चल रही धोखाधड़ी, फ्रॉड वीडियो कॉल , अपना पासवर्ड किसी को ना बताए, वीडियो गेम द्वारा पैसे जितना जैसे प्रलोभन के बारे में बच्चों को बताया गया तथा बच्चों को मोबाइल फ़ोन से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य प्रतीक जांगड़ा ने अपने अभिवक्तव्य मे बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल का ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिए व मोबाइल का प्रयोग हमेशा ही अच्छे कार्य के लिए करे इसका गलत प्रयोग नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के आखिर में स्कूल प्रबंधन सदस्य समिति सुरेश जांगड़ा ने बच्चों को अपने वक्तव्य में बताया कि हमे मोबाइल फोन का सही कार्यो के लिए करना चाहिए जैसे अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए ए. आई. द्वारा जानकारी लेना। उन्होंने कहा कि मोबाइल का प्रयोग गलत कार्यो के लिए कभी नहीं करना चाहिए उन से हमेशा बचना चाहिए।




