एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय
मेडिकल कॉलेज के Ladies Toilet में लगाया मोबाईल कैमरा, इतना शातिर निकला नाबालिग आरोपी
मंगलुरु के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के महिला शौचालय के अंदर कैमरे वाला एक मोबाइल फोन रखने के आरोप में 17 साल के किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी तब मिली जब मोबाईल फोन की घंटी बजी और सुरक्षा कर्मी ने शौचालय...
मंगलुरु के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के महिला शौचालय के अंदर कैमरे वाला एक मोबाइल फोन रखने के आरोप में 17 साल के किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी तब मिली जब मोबाईल फोन की घंटी बजी और सुरक्षा कर्मी ने शौचालय से फोन बरामद किया।
कॉलेज प्रशासन ने फोन पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद फोन पर उपलब्ध विवरण के आधार पर नाबालिग को पकड़ा गया। भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धारा के तहत शहर के उत्तरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी खुद को मरीज बता कर कॉलेज आया था। उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।