हरियाणा

भिवानी के ‘साइकिलिस्ट’ नरेंद्र यादव का कमाल: प्रयागराज से 1200 KM साइकिल पर लाए कांवड़, अब तक 21,000 KM का सफर पूरा

भिवानी। गांव नंदगांव निवासी 53 वर्षीय साइकिलिस्ट नरेंद्र यादव ने प्रयागराज संगम से 1200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर कांवड़ के साथ अपने पैतृक गांव नंदगांव पहुंचकर अनूठी मिसाल पेश की है। पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण का संदेश देने वाले नरेंद्र अब तक करीब 21 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्राएं कर चुके हैं।

साइकिल यात्रा पूरी कर कांवड़ लेकर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। नरेंद्र यादव ने बताया कि वे पिछले करीब 10 वर्षों से विभिन्न साइकिल यात्राओं के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वे कश्मीर से कन्याकुमारी, नंदगांव से बाघा बॉर्डर, भिवानी से नेपाल के काठमांडू, द्वारका, पोरबंदर, सोमनाथ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, वाराणसी, कोलकाता, जगन्नाथपुरी, गंगासागर सहित चारों धामों की साइकिल यात्राएं पूरी कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button