एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली संस्करण

मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों के लिए आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली, 12 जून।मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों के लिए आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं।  इससे पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर ऑटो रिक्शा पर गिर गया। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण-अहमदनगर राजमार्ग के मालशेज घाट पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ इनमें  2 की मौत होने की सुचना है ,मानसून के कारण गोवा-महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में तेज बारिश हुई है।

गुजरात में भी अनुमानित समय से 4 दिन पहले ही मानसून पहुंच गया है। राज्य के हर जिले में आज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी हल्की बारिश की संभावना है।

उधर, उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी लू की चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button