हरियाणा

घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, कुछ देर में भारी बारिश, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

हरियाणा : हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह 9 बजे तक यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में हवाओं के साथ गरज-चमक और कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। वहीं बीती रात फरीदाबाद में गौछी ड्रेन में एक कार गिर गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 28 अगस्त तक औसतन 341 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 423 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। आज सूबे के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

वहीं कल अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। बाकि जिलों में हल्की बारिश होगी। सोमवार को 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button