हरियाणा

टहलने निकले हरियाणा पुलिस के सिपाही की मौत, ये रही बड़ी वजह

रोहतक : महम के गांव भैणी सुरजन गांव निवासी सुनील हरियाणा पुलिस में मुख्य सिपाही के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात को खाना खाने के बाद टहलने निकले थे कि अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी। सुनील को गंभीर चोटें आई।

उन्हें महम के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भैणी सुरजन गांव निवासी सुनील महम में छोटू राम कॉलोनी में रहते थे। वह हरियाणा पुलिस में मुख्य सिपाही के पद पर झज्जर में कार्यरत थे। रविवार रात के समय लगभग साढ़े 9 बजे खाना खाने के बाद घर से घूमने निकले थे। जब वह रेस्ट हाउस के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुनील के दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी हैं।

सुनील का एक भाई है जो गांव भैणी सुरजन में ही रहता है। सुनील का दाह संस्कार गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मृतक सुनील को मुखाग्नि उनके पुत्र नितेश ने दी। गांव भैणी सुरजन निवासी मुख्य सिपाही सुनील की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद जब उसका दाह संस्कार करने का फैसला गांव में ही किए जाने का लिया गया तो ग्रामीणों ने मिलकर सोमवार सुबह घर से श्मशान घाट तक जाने के लिए मिट्टी डलवाकर रास्ता बनाया। इसके बाद उस स्थान पर मृतक सुनील का दाह संस्कार करवाया गया।

Related Articles

Back to top button