राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 19 मार्च 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 मार्च 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 24:40 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 20:50 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* कौलव – 11:28 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* हर्शण – 17:36 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 06:27
*🌄सूर्यास्त-* 18:31
*🌙चन्द्रोदय-* 23:08
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 14:07 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:29 से 13:59
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 चैत्र बदी पंचमी 24:40 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री पंचमी , रंग पंचमी , देव पंचमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 20:50 से , अमृतसिद्धियोग 20:50 से सूर्योदय तक , वक्री शुक्र पश्चिम में अस्त 17:51 पर , कुमारयोग 20:50 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , मेला नवचण्डी प्रारम्भ (मेरठ , उ.प्र.) , मेला गुरु रामराय (देहरादून , उ.ख.) , श्री जयन्ती (श्री पंचमी) , श्री चन्द्रप्रभु जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र बदी पंचमी) , श्री कनीफनाथ यात्रा – मढ़ी (ए.नगर , रंगपंचमी को) , सैलानीबाबा पालखी-पिंपलगांव सराय (बुलढाणा , कन्फर्म नहीं) , श्री नारायण भास्कर खरे जयन्ती , श्री दोरजी खांडू जयन्ती , पण्डित गुरूदत्त विद्यार्थी पुण्य दिवस , श्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद स्मृति दिवस , श्री गोलप बोर्बोरा स्मृति दिवस व टैक्सोनोमिस्ट प्रशंसा दिवस (Taxonomist Appreciation Day)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र बदी षष्ठी 26:48 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*शुभेन विधिना लब्ध-*
*मर्हाय  प्रतिपादयेत् ।*
*क्रोधमुत्सृज्य दद्याच्च*
*नानुतप्येन्न कीर्तयेत् ॥*
★महाभारतम् शान्तिपर्व ३०९
*अर्थात्👉*
_शुभ कर्मों द्वारा प्राप्त हुआ धन सत्पात्र को अर्पण करना चाहिये। क्रोध को त्यागकर दान देना चाहिये और देने के बाद न तो उसके लिये पश्चात्ताप करना चाहिये और न उसे दूसरों को बताना ही चाहिये।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 मार्च 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रुके हुए काम किसी अपने की मदद से जल्द पूरे हो जायेंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। किसी कार्य को लेकर मानसिक उलझन रह सकती है लेकिन सफलता मिलेगी। व्यस्त रहेंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन उम्दा रहेगा , जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यालय जाते समय आप कोई जरूरी फाइल / कागज भूल सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से न निकलने पाएँ ध्यान रखें। किसी से बिना सोचे-समझे बोलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको अपने खर्चो पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। आज हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी आज से ही शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी अड़चन आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। साथ ही किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से आपको बचना चाहिए। अगर आप साझे में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी। यात्रा योग बन रहे हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा कार्यालय में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आज आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको अचानक धन लाभ के मौके भी मिलेंगे। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, लेकिन आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यालय में किसी सदस्य से थोड़ी बहस हो सकती है, इसलिए गुस्से पर कंट्रोल रखें। आज किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग रहेगा। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा आज दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। साथी से उपहार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज कार्यालय में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। कार्यों की अधिकता के कारण आपको थकावट महसूस होगी। इसका असर आपकी दिनचर्या पर भी पड़ेगा। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होगी है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में आज कोई ऐसा काम आपको मिलेगा, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। आप भविष्य योजना कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जायेंगे। दोस्तो के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*19 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1831 – अमेरिका में पहली बैंक डकैती, अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में 245,000 डॉलर की डकैती हुई।
1866 – घुसपैठियों से भरा जहाज मोनार्क लीवरपुल में डूबा, 738 लोगों की मौत हुई।
1877 – ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
1895 – लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।
1920 – अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।
1927 – जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
1944 – आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1953 – पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
1965 – इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1970 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के नेता 1949 में जर्मनी के विभाजन के बाद पहली बार मिले।
1971 – पूर्वी पाकिस्तान की आजादी की लड़ाई में बांग्लादेश का साथ देने के बाद भारत और बंगलादेश के बीच गहरी दोस्ती और अच्छे संबंध बने और 1972 में भारत और बंगलादेश के बीच शांति और मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1977 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1982 – अर्जेंटीना के कुछ लोग दक्षिण अटलांटिक में ब्रिटेन के उपनिवेश फॉकलैंड द्वीप पर उतरे थे और वहां अपने देश का झंडा फहरा दिया था।
1990 – कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
1994 – जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
1996 – बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण हुआ।
1998 – अटल बिहारी वाजपेयी जी  दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1999 – यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
2001 – तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि।
2001 – ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
2004 – अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
2005 – पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2007 – पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।
2008 – डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
2007 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
2009 – डालर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा।
2019 – जीएसटी परिषद ने निर्माणाधीन आवासीय संपत्ति पर वस्‍तु और सेवाकर दर में नई परिवर्तन योजना को मंजूरी दी।
2019 – जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष  देश के पहले लोकपाल नियुक्त हुए, राष्‍ट्रपति ने दी मंजूरी।
2019 – टेरर फंडिंग मामले में ED ने हिज्बुल सरगना सलाहुद्दीन की जम्मू-कश्मीर में 13 संपत्तियों को जब्त किया।
2019 – कर्नाटकः धारवाड़ में चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, 40 लोगों के फंसे होने की आशंका।
2020 – कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत; पीएम मोदी ने रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की।
2020 – भारत और इजरायल ने 880 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए।
2020 – अमेरिका ने अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – भारत और उज्बेकिस्तान के बीच दस दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास सम्पन्न हुआ।
2021 –  विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 जारी हुई जिसमे फिनलैंड के सिर फिर सजा दुनिया के सबसे ख़ुश देश का ख़िताब व भारत को 149 देशों में 139वीं रैंक।
2022 – तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए सर्दार बर्डीमुखामेदोव ने तीसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व जापान के प्रधान मंत्री श्री किशिदा फुमियो ने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन मे रक्षा और विकास योजनाओं के छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
2022 – नॉर्वे में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के युद्धाभ्यास के दौरान एक अमेरिकी विमान दुर्घटना में चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई।
2022 – कर्नाटक के तुमकुर जिले में पावागड़ा के पास बस पलटने से 8 लोगों की मौत हुई व 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए।
2022 – भारतीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 83वां स्थापना दिवस मनाया गया।
2023 – स्विट्जरलैंड का यूबीएस बैंक क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण के लिए सहमत हुआ।
2023 – भारत और मालदीव ने माले में चौथे रक्षा सहयोग संवाद में रक्षा संबंधों की समीक्षा की।
2023 – बांग्लादेश में एक बस पलटने से 17 लोगों की मौत व 30 घायल हुए।
2023 – जापान के प्रधानमंत्री दो दिन की यात्रा पर भारत आने के लिए रवाना हुए।
2023 – वैश्विक बाजरा सम्मेलन के दौरान भारत, विश्व खाद्य कार्यक्रम ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – राष्ट्रों ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख विज्ञान रिपोर्ट को मंजूरी दी।
2023 – यूनाइटेड किंगडम ने अपने नागरिकों के लिए स्मार्टफोन आपातकालीन चेतावनी प्रणाली शुरू की।
2024 – भारत व अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) जल-स्‍थल अभ्यास, टाइगर ट्राइंफ का उद्घाटन समारोह INS जलाश्व पर आयोजित किया गया।
2024 – चीन ने आगामी चंद्र सुदूरवर्ती और दक्षिणी ध्रुवीय मिशनों में सहायता के लिए अपना क्यूकिआओ-2 रिले उपग्रह प्रक्षेपित किया।

*19 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1876 – जॉन मार्शल – 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।
1884 – नारायण भास्कर खरे – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मख्यमंत्री। संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री।
1905 – संयुक्त राज्य अमेरिका के पुरुष पहलवान जो रोलोनो का जन्म हुआ।
1911 – अगरचन्द नाहटा, जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक थे।
1939- जगदीप – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार।
1943 – योगेश (गीतकार) – प्रसिद्ध भारतीय गीतकार और लेखक थे।
1953 – माधुरी बर्थवाल भारत की एक लोक गायिका व ऑल इंडिया रेडियो में संगीतकार बनने वाली पहली महिला।
1954 – इंदु शाहानी, भारतीय शिक्षाविद।
1955 – दोरजी खांडू – अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे ।
1984 – तनुश्री दत्ता, भारतीय अभिनेत्री।

*19 मार्च को हुए निधन👉*

1890 – पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी – स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।
1978 – एम. ए. अय्यंगार, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1982 – जे. बी. कृपलानी – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।
1998 – ई. एम. एस. नमबूद्रिपद – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।
2006 – गोलप बोर्बोरा – भारतीय राज्य असम के छठे मुख्यमंत्री थे।
2011 – नवीन निश्चल – भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
2015 – सूरजभान सिंह – प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद।
2018 – केदारनाथ सिंह – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि व साहित्यकार थे।
2020 – विश्व चैंपियन बॉक्सर रोजर मेवेदर का निधन (दिनांक कन्फर्म नहीं )।
2021 – अमेरिकी नासा इंजीनियर ग्लिन स्टीफन लूनी (84) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी टीवी लेखक, निर्देशक और अभिनेता स्कॉई मिशेल (92) का निधन हुआ।
2023 –  क्रोएशियाई फुटबॉल स्ट्राइकर पेटार नादोवेज़ा (80) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता एम॰ इम्मेट वाल्श (88) का निधन हुआ।

*19 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला नवचण्डी प्रारम्भ (मेरठ , उ.प्र.)।
🔅 मेला गुरु रामराय (देहरादून , उ.ख.)।
🔅 श्री जयन्ती (श्री पंचमी)।
🔅 श्री चन्द्रप्रभु जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र बदी पंचमी)।
🔅 श्री कनीफनाथ यात्रा – मढ़ी (ए.नगर , रंगपंचमी को)।
🔅 सैलानीबाबा पालखी-पिंपलगांव सराय (बुलढाणा , कन्फर्म नहीं)।
🔅 श्री नारायण भास्कर खरे जयन्ती।
🔅 श्री दोरजी खांडू जयन्ती।
🔅 पण्डित गुरूदत्त विद्यार्थी पुण्य दिवस।
🔅 श्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद स्मृति दिवस।
🔅 श्री गोलप बोर्बोरा स्मृति दिवस।
🔅 टैक्सोनोमिस्ट प्रशंसा दिवस (Taxonomist Appreciation Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button