एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा संस्करण

जींद में मनाया गया शहीद दिवस, कांग्रेस नेता प्रदीप गिल ने लिया हिस्सा, बोले- हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का दिन

देशभर में 23 मार्च का दिन देश के इतिहास में दर्ज हैं, आज ही के दिन देश के वीर जवानों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। हम जिक्र कर रहे हैं बलिदान की भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे वीर जवानों की।

जींददेशभर में 23 मार्च का दिन देश के इतिहास में दर्ज हैं, आज ही के दिन देश के वीर जवानों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। हम जिक्र कर रहे हैं बलिदान की भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे वीर जवानों की।

आज का दिन सभी देशवासियों के लिए गर्व का दिन हैं आज देश भर में वीर जवानों की याद में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वहीं हरियाणा राज्य के जींद में भी देश के पूर्व सैनिकों और कृष्ण सुदामा फाउंडेशन द्वारा शहीद दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम में जींद शहर के लोगों ने और कांग्रेस नेता प्रदीप गिल ने हिस्सा लिया। गिल ने कहा कि आज हमने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान को याद किया और जिसने भी देश के लिए कुर्बानी दी, उनके परिवार और जिन माताओं के कोक से उन्होंने जन्म लिया आज जो हम सांस ले रहे हैं, अपने विचार रख रहे हैं, ये सब उनकी ही देन हैं।

Related Articles

Back to top button