उत्तर प्रदेशग्रे0 नोएडानोएडा

दो-दो लड़कों से ईश्क का चक्कर चला रही थी शादीशुदा महिला

प्रेमियों की रंजिश में करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग

क्या है पूरा मामला
दरअसल, सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित देवला गांव में किराए के मकान पर आलोक सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। आलोक सिंह के घर में उसकी बीवी और दो बच्चे हैं। आलोक सिंह सूरजपुर में स्थित एक कंपनी में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। आलोक सिंह बीते सोमवार (30 अक्टूबर 2023) की सुबह घर से कंपनी के लिए निकला था, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा। फिर बुधवार (1 नवंबर 2023) की दोपहर आलोक सिंह की लाश सूरजपुर में स्थित मिग्सन निर्माणधीन प्रोजेक्ट के पास मिली। आलोक सिंह के चेहरे पर चोट के निशान मिले। आलोक सिंह के सिर और गले पर भी निशान मिले। जिससे पता चलता है कि आलोक सिंह की हत्या की गई थी। पुलिस को कुछ अहम सबूत भी मिले थे।

मृतक की बीवी को सबक सिखाना चाहता था पूर्व प्रेमिका
डीसीपी सुनीति ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जांच के दौरान शनिवार को सर्वेश और रिंकू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सर्वेस ने बताया कि उसकी मृतक आलोक की पत्नी से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर आलोक ने उसके साथ मारपीट की थी। इसी बीच आलोक की पत्नी के संपर्क रवि नामक युवक से हो गए। इस बात से सर्वेश काफी आक्रोशित था। उसने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके नए प्रेमी को सबक सीखने का फैसला लिया।

रवि को फंसाने की साजिश 
जांच में पता चला कि सर्वेश अपनी प्रेमिका के नए प्रेमी रवि से रंजिश मानता था। सर्वेश ने योजना बनाई कि वह अपने साथी रिंकू (बुआ के लड़के) के साथ मिलकर आलोक (पूर्व प्रेमिका का पति) की हत्या कर देगा। जिसके बाद शक रवि पर जाएगा। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद रवि को फंसाना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button