उत्तर प्रदेशदिल्ली/ एनसीआरनोएडा

41 की उम्र में की शादी, एक महीने बाद ही मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ने पत्नी को पीटा

कान का पर्दा फटा, साले ने सेक्टर-126 थाने में दर्ज कराया केस, नवंबर में हुई थी शादी

न्यूज डेस्क उत्तरप्रदेश। नोएडा। राजेश शर्मा। उत्तर प्रदेश के नोएडा Noida Uttarpardesh से एक सनसनीखेज खबर आ रही है, जहां मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा motivational speaker vivek bindra पर पत्नी के साथ मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि मोटिवेशनल स्पीकर ने कमरे में बंद कर पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी की कान का पर्दा फट गया। उसके शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। मामले की सूचना पर महिला के परिजन उसे साथ ले गए। दिल्ली एक अस्पताल में उनका उपचार कराया गया है। पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
थाना सेक्टर-126 पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने जीजा विवेक बिंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में वैभव ने कहा है कि छह नवंबर को बहन यानिका की शादी सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी निवासी विवेक बिंद्रा motivational speaker vivek bindra से हुई थी। शादी के करीब एक माह बाद सात दिसंबर को सुबह ढाई से तीन बजे के बीच विवेक अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने पर विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका की पिटाई कर दी। मारपीट से यानिका के कान का पर्दा फट गया। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव बन गया है। विवेक ने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। घायल यानिका का इलाज दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित अस्पताल में कराया गया। शिकायतकर्ता वैभव क्वात्रा ने पुलिस को बताया है घटना के बाद से बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर टूट गई है। वह किसी से बात नहीं कर रही है।

विवेक बिंद्रा पर केस दर्ज होने के मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। मामले में कुछ यूजर ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग नोएडा पुलिस से की है। पोस्ट को कई लोगों ने साझा किया है। मोटिवेशनल स्पीकर motivational speaker vivek bindra के खिलाफ केस 14 दिसंबर को दर्ज कराया गया है। अहम है कि विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब पर 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर की संख्या 3.9 मिलियन हैं। वहीं एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं।

Related Articles

Back to top button