हरियाणा

केंद्रीय बजट में किसानों के लिए किए गए कई महत्वपूर्ण प्रावधान : बेनिवाल

 किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा व जल जीवन मिशन को बढ़ाने का किसान युवा क्लब ने किया स्वागत     

किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा व जल जीवन मिशन को बढ़ाने का किसान युवा क्लब ने किया स्वागत                                                                                  भिवानी (ब्यूरो):केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। जिसका सीधे रूप से असर किसानों पर पड़ेगा। यह बात किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल, सुधीर तंवर एवं सुरेंद्र वर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य कम उत्पादकता वाले 100 जिलों में कृषि उत्पादन बढ़ाना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना, और सतत कृषि पद्धतियों को अपनाना है। इस योजना से लगभग 1.7 करोड़ किसानों को लाभ होने की उम्मीद है। तुअर, उड़द, और मसूर दालों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए छह वर्षीय दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन शुरू किया गया है। जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और आय में वृद्धि होगी।  उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सब्सिडी युक्त कृषि ऋण की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया है, जिससे उन्हें वित्तीय सहायता में वृद्धि होगी और कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने उच्च उपज देने वाली बीज किस्मों के विकास के लिए एक राष्ट्रीय मिशन शुरू करने की घोषणा की है, जिससे किसानों को बेहतर बीज उपलब्ध होंगे और उत्पादन में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों के लिए किए गए प्रावधानों के माध्यम से सरकार का लक्ष्य कृषि क्षेत्र में सुधार लाना, किसानों की आय बढ़ाना, और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Related Articles

Back to top button