एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे मनोहर लाल, बोले- ‘2047 तक भारत को ऊर्जा के मामले में सरप्लस करने का लक्ष्य

कुरुक्षेत्र: आज रविवार सुबह केंद्रीय उर्जा मंंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 2016 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गीता महोत्सव की सभी व्यवस्थाएं ठीक रूप से चले इसके लिए मैंने अधिकारियों के साथ बैठक की है। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस अपने नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है, तब केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्रश्न कांग्रेस से ही पूछा जाए। 

2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य

इसके साथ मनोहर लाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 तक बनाने का लक्ष्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। देश की अर्थव्यवस्था अच्छी हो, तभी यह भारत विकसित भारत बनेगा। खट्टर बोले कि ऊर्जा के माध्यम से ही देश की प्रगति हो। ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ रही है और हम चाहते हैं कि 2047 तक इसकी पूर्ति हो जाए। मांग के हिसाब से ऊर्जा की पूर्ति हो लोगों को ऊर्जा की दिक्कत ना आए। इसके लिए मैंने सभी राज्यों में जाकर बैठकें की है। 2047 तक ऊर्जा की पूरे देश में कमी ना रहे ऐसा हमारा प्रयास है।

इस बैठक में 48 कोस निगरानी समिति के अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानव सचिव उपेंद्र सिंघल, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button