प्रेमी जोड़े को होटल जाना पड़ा महंगा, परिजनों ने रास्ते में पकड़कर धुना

हिसार : हिसार में प्रेमी जोड़े को होटल में मिलने जाना महंगा पड़ गया। लड़की के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर होटल में जा रहे प्रेमी युगल को रंगे हाथ पकड़कर जमकर पीटा। यह घटना पुलिस थाने से महज 200 मीटर दूर हुई। जहां परिजनों ने लड़के को जमीन पर गिराकर जमकर लात-घूंसों से पीटा गया।
जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों के लड़की के अफेयर का शक था। परिजन दोनों को मौके पर पकड़ना चाहते थे, इसलिए गुरुवार को जब लड़की घर से निकली तो उसके भाईयों ने बहन का पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों होटल में मिलने के लिए जा रहे थे। इस पर लड़की के परिवार के अन्य लोग भी आ गए। सभी ने जा रहे प्रेमी युगल को रस्ते में ही पकड़ लिया। परिजनों ने लड़के को बूरी तरह पीटा। लड़का को ईंट लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया लेकिन परिजन पीटते रहे। वहीं रोती हुई लड़की उसे छोड़ने की गुहार लगाती रही।
मौके पर मौजूद लोगों ने लड़के को मुश्किल से छुड़ाया। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। यह मामला गुरुवार का बताया जा रहा जो अब अब सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।