इंटरनेट का सही दिशा में करें उपयोग: सीजेएम प्रवेश सिंगला
सिरसा,(ब्यूरो): हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरसा के अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरसा के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया के चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में स्टूडेंट्स के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जिसमें डिपार्टमेंट के हेड प्रो. हरीश कुमार, डॉ कुलदीप कुमार, एन एस ओ डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट डॉ विक्रम ढिल्लों और दविंदर कौर, असिस्टेंट एल ए डी सी,सिरसा ने सेफर इंटरनेट डे पर इ इंटरनेट को जिम्मेदारी से उपयोग और उसके प्रभाव बताए साथ ही नालसा की स्कीम मैनेजिंग द डिजिटल वल्र्ड, आशा स्कीम, बल विवाह मुक्त भारत पर सभी को जागरूक किया और बताया के नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी मुफ्त कानूनी सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।




