लायन प्रदीप जैन सर्वसम्मति से बने लायन क्लब भिवानी सिटी के प्रधान
सर्वसम्मति से हुआ लायन क्लब भिवानी सिटी की कार्यकारिणी का गठन
भिवानी, (ब्यूरो): लायन क्लब भिवानी सिटी कई वर्षों से जनसेवी कार्यों में निरंतर अग्रणी है जिसका उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा स्थापित करना है जिसके माध्यम से क्लब समाज सेवा करने में लगा हुआ है। ये बात लायन क्लब भिवानी सिटी की जनरल बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान लायन प्रदीप जैन ने कहें।नवनिर्वाचित प्रधान लायन प्रदीप जैन ने अपनी नियुक्ति पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए क्लब की आगामी योजनाओं और कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्हें मिली नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभायेंगे। लायन क्लब भिवानी सिटी की जनरल बॉडी की मीटिंग का आयोजन चार्टर प्रधान लायन ललित अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2025-26 लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें लायन प्रदीप जैन को प्रधान, लायन सुरेश केडिया को सचिव, लायन प्रमोद मिंडुका को कैशियर चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव लायन सुरेश केडिया ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुझे जो दायित्व दिया गया है मैं उसका पूरी ईमानदारी ,मेहनत व कठिन परिश्रम से निर्वहन करूंगा और लायन क्लब भिवानी सिटी को हम सब मिलकर नए मुकाम पर ले जाएंगे उन्होंने अपनी भावी योजनाओं के बारे में भी सभी को अवगत करवाया। इस अवसर पर क्लब के पूर्व प्रधान व पूर्व रीजन चेयरमैन डॉ संजय गोयल, मीनू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अशोक तायल, प्रधान पंकज गोयल व अन्य सीनियर सदस्य लायन पवन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल , अनिल हलवासिया, प्रदीप अग्रवाल, राजेश गुप्ता, नीतीश गुप्ता, पंकज गोयल,अतुल मित्तल, दिवाकर जैन, राजीव गुप्ता राजेश बासीया सुभाष चांगिया आदि मौजूद रहे।




