हरियाणा

वैश्य महाविद्यालय में साइबर क्राइम एवं चुनौतियां पर व्याख्यान किया

भिवानी, ( ब्यूरो): जिला साइबर क्राइम पुलिस भिवानी एवं वैश्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय प्रागंण में साइबर क्राइम समाधान एवं चुनौतियां विषय पर विस्तार व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल के नेतृत्व एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कामना कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला साइबर क्राइम थाना के नोडल अधिकारी विष्णु सिंह ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी के युग में आज हर व्यक्ति विभिन्न प्रकार के डिवाइस यूज कर रहा है व अज्ञानता के अभाव में हर रोज साइबर क्राइम का शिकार हो रहा है इससे बचने का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। उन्होंने कहा कि आप किसी भी प्रकार के लोभ लालच के चक्कर में पडक़र किसी के बहकावें में आने से बचें। आपकी समझदारी व जागरूकता ही इस समस्या से बचने का एकमात्र उपाय है।यदि कोई इस समस्या का शिकार हो जाता है तो तुरंत पुलिस की मदद ले।
मुख्य वक्ता जिला साइबर क्राइम थाना के नोडल अधिकारी विष्णु सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर क्राइम का सीधा संबंध मनुष्य के मन से है।इसमें अपराधी अपराध को अंजाम देने के लिए पीडि़त व्यक्ति के मन को नियंत्रित कर लेता है।इसमें ज्यादातर ऐसे लोगों को शिकार बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम छोटी छोटी बातों से सचेत रहकर साइबर क्राइम का शिकार होने से बच सकते है उन्होंने सार्वजनिक व दूसरों के मोबाइल चार्जर के उपयोग,वाई फाई,पासवर्ड,फेक कॉल से सचेत रहने की अपील की। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कामना कौशिक सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर क्राइम एक समसामयिक समस्या हैऔर इस समस्या से पार पाने में विद्यार्थियों की भागीदारी बड़ी महत्वपूर्ण हो सकती है।

Related Articles

Back to top button