एडस दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
सिरसा, (ब्यूरो): हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पचकुला के निर्देशानुसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरसा के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिरसा पुनीश जिंदिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और सचिव प्रवेश सिंगला ने बताया कि विश्व एडस दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल सिरसा से लॉर्ड शिव कॉलेज सिरसा तक एड्स जागरुकता के लिए सरकारी अस्पताल सिरसा के सहयोग से एक रैली का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना है। लॉर्ड शिव कॉलेज, सिरसा में भी एक जागरुकता प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया जिसमें कॅवरजीत सिंह गिल, डेप्यूटी एल ए डी सी, श्रीमती देवेंद्र कौर ने मौजूद सभी को एड्स रोकथाम के बारे में जागरूक किया। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की स्कीम स्वीकार न्याय और सम्मान के बारे में अवगत कराया, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के डॉक्टर पवन, डॉक्टर प्रतीक, डॉक्टर समता, काउंसलर कमाल निर्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता बलविंदर मौजूद थे।




