एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

सुनील कुमार बनें कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निजी सचिव, पहले मंत्री के थे निजी सहायक

चंडीगढ़  : हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री के निजी सहायक सुनील कुमार को निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार वर्ष 2019 से राज्य के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ कार्यरत हैं। वे वर्ष 2013 में सरकारी सेवा में आए थे।

विज ने आज उन्हें पदोन्नत होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इसके साथ-साथ ऊर्जा मंत्री के सभी स्टाफ सदस्यों ने भी सुनील कुमार को पदोन्नति के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि सुनील कुमार के साथ- साथ ऋतु रानी और अरुण अशरी को भी निजी सहायक से निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Related Articles

Back to top button