एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

हरियाणा के लाल ने किया ऐसा काम, पूरे देश में हो रही चर्चा…हासिल किया ये मुकाम

सिरसा:  हरियाणा के सिरसा के होनहार युवा, ई. पीयूष शर्मा ने हरियाणा को गर्व महसूस कराया है। ई. पीयूष शर्मा को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हरियाणा के सबसे युवा साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि उनकी असाधारण तकनीकी योग्यता और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देने के लिए दी गई है। पीयूष अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता को दे रहा है।

इस अवसर पर पीयूष ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, यह मेरे जीवन का बेहद खास और गर्व भरा पल है। यह उपलब्धि मेरे परिवार, मित्रों और सिरसा के सभी लोगों को समर्पित है। मुझे खुशी है कि मैं अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सका। मैं आगे भी साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा और इस क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जैसे तेजी से डिजिटल होती अर्थव्यवस्था में साइबर सुरक्षा का महत्व बढ़ गया है। वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक युवा इस क्षेत्र में आएं और इसे सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने के लिए पीयूष ने सिरसा के उपायुक्त शांतनु शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने न केवल पीयूष को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी बल्कि उनके योगदान की भी भरपूर सराहना की। यह सिरसा और हरियाणा दोनों के लिए गर्व का क्षण है। पीयूष जैसे युवाओं के प्रयास न केवल क्षेत्र को गौरवान्वित करते हैं, बल्कि अन्य युवाओं को भी प्रेरणा प्रदान करते हैं। पीयूष शर्मा ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बनाई है।

Related Articles

Back to top button