राजनीतिहरियाणा

कुमारी शैलजा ने विधानसभा चुनाव में हरियाणा कांग्रेस में खामियां मानी तो भाजपा के रोल को बेहतर बताया

: हिमानी हत्याकांड पर बोली, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सिर्फ श्लोगन बना सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकामयाब

चरखी दादरी, (ब्यूरो): कांग्रेस की सिरसा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने विधानसभा चुनाव में हरियाणा कांग्रेस की खामियां मानी वहीं भाजपा के रोल को बेहतर बताया। कहा कि कांग्रेस की हार का कारण अपना ही घर रहा है। ऐसे में हाईकमान को हरियाणा में अपनी पार्टी को ठीक करना पड़ेगा। वहीं शैलजा ने बिना लिये कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं पर भी सवाल उठाये। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया वहीं विधानसभा में सरकार बननी तय थी। बावजूद इसके कुछ विशेष नेताओं के चलते कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई तो जनता इसका खामियाजा क्यों भुगते।
दरअसल सांसद कुमारी शैलजा चरखी दादरी में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर उनके विधायक बेटे सुनील सांगवान के निवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान के निवास पर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। कांग्रेस नेता राजू मान के साथ मीडिया से बात करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अपनी खामियों के कारण हारी और इसका खामियाजा जनता क्यों भुगते। वहीं कांग्रेस का हरियाणा में संगठन नहीं बनने को लेकर शैलजा का दर्द सामने आया। कहा कि पार्टी में खमियों के कारण प्रदेश का कई सालों से संगठन ही नहीं बन रहा है। वहीं भाजपा का संगठन है तो वह तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही। भाजपा द्वारा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने को लेकर शैलजा ने कहा कि पहले भाजपा अपने गिरेबान में झांके। भाजपा सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और भाजपा में परिवारवाद भरा हुआ है। कहा कि भाजपा सिर्फ कहने की डबल इंजन की सरकार है लेकिन अपने 10 साल के कार्यकाल में धरातल पर सिर्फ दिखावा किया है। हिमानी हत्याकांड पर कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सिर्फ श्लोगन तक सीमित है, सरकार का अपराध पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है। दोषियों को ऐसा सजा मिले कि ऐसी घिनौना काम करने वाले कांप उठे। कहा कि किसान अपनी बर्बाद फसलों के मुआवजा को लेकर सडक़ों पर हैं। अवैध खनन को प्रदेश सरकार संरक्षण दे रही है। मिलीभगत के कारण अवैध खनन कर सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर कांगेस नेता डा. ओमप्रकाश आदमपुर, कृष्ण सांतरोड़, पूर्व डीईओ जयप्रकाश सभ्रवाल, पूर्व सरपंच जोरा सांगवान व पवन मंदोला इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button