राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 24 मई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 24 मई 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 24  मई 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 19:23 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 13:49 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* कौलव – 09:00 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* आयुष्मान – 14:59 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 05:26
*🌄सूर्यास्त-* 19:09
*🌙चन्द्रोदय-* 27:33
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 13:49 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 08:52 से 10:35
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी द्वादशी 19:23 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , मधुसूदन द्वादशी , शनि प्रदोष व्रत , महापंचक जारी , पंचक 13:49 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , दैनिक जगत क्रान्ति  जीन्द हरियाणा/दिल्ली, श्री अनन्तनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी) , भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल जन्म दिवस , श्री करतार सिंह सराभा जयन्ती , पहलवान गुरु श्री हनुमान स्मृति दिवस , विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस , पार्कों का यूरोपीय दिवस व राष्ट्रमंडल दिवस (महारानी विक्टोरिया के जन्मदिन पर , मार्च माह के दूसरे सोमवार का भी विशेष वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 ज्येष्ठ बदी त्रयोदशी 15:54 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मासिक शिवरात्रि व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तूष्णीम्भावेन वै तत्र*
*न  क्रुद्धमभिसंवदेत्।*
*श्रेय एवाभिधातव्यं*
*कर्तव्यं च प्रहृष्टवत् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९६
*अर्थात्👉*
_सदा कल्याणकारी बात ही बोले और प्रसन्नता – पूर्वक कल्याणकारी कर्म ही करें। संन्यासी कुपित हो तो उसके सामने चुप ही रहे, बातचीत न करें॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 मई 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे , खरीददारी करेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। मन अन्य प्रकार का सा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं ।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1653 – जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया।
1689 – ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
1798 – यूनाइटेड आयरिशमैन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की।
1824 – अंग्रेजों ने प्रथम आंग्ल-बर्मी युद्ध में रंगून और बर्मा पर कब्ज़ा कर लिया।
1830 – अमेरिका में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।
1854 – एंथनी बर्न्स बोस्टन में यूएस डिप्टी मार्शल द्वारा गिरफ्तार किया गया।
1875 – सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
1883 – ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
1903 – पेरिस में ऑटोमोबाइल के लिए मैड्रिड दौड़ शुरू हुई, जिसमें आठ लोग मारे गए।
1915 – थॉमस अल्वा एडिशन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।
1921 उत्तरी आयरलैंड के नए संसद के लिए प्रथम आम चुनाव का आयोजन किया गया।
1922 रूसी और इटली ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1930 – एमी जॉनसन नामक महिला अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची।
1931 – पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।
1955 – पेरिस में स्टेड रॉलेंड-गैरोस में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट खोला गया।
1957 – ताइवान के ताइपेई शहर में अमेरिका विरोधी दंगे फूट पड़े।
1959 – सम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया (कन्फर्म नहीं)।
1964 – रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई। जिससे 300 से ज्यादा लोग मारे गए।
1981 – टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी शहर में एक अनाज की लिफ्ट में विस्फोट होने से 9 लोग मारे गए और 30 घायल हुए।
1985 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लाेग मरे।
1986 – मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
1991 इजरायल के प्रधानमंत्री इट्ज़हैक शमीर द्वारा अधिकृत ऑपरेशन सुलैमान शुरू किया गया।
1993 – कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।
1994 – मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।
2000 – दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
2001 – नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
2002 – रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।
2002 – नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।
2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
2004 – उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
2005 – एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
2007 – एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।
2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ाने का फ़ैंसला किया।
2013 – राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2014 – थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
2019 – सूरत के एक चार मंजिला वाणिज्यिक परिसर में दोपहर आग लगने से एक कोचिंग क्लास के कम से कम 20 छात्रों की मौत हो गई ।
2019 – भारतीय वायुसेना – सुखोई विमान से 500 किलो के गाइडेड बम का सफल परीक्षण , 30 किमी दूर लक्ष्य पर सटीक प्रहार किया ।
2020 – वंदेभारत मिशन के अंतर्गत विशेष विमान लंदन से 93 यात्रियों को लेकर इंदौर पहुंचा।
2021 – मलयेशिया के कुआलालंपुर में दो मेट्रो लाइट रेल ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिस कारण 200 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए।
2021 – भारत और इजराइल ने कृषि में सहयोग के लिए तीन साल की कार्य योजना पर हस्ताक्षर किए।
2021 – माली में सैन्य अधिकारियों ने अंतरिम सरकार के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री को हिरासत में लिया।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्‍वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्‍मेलन में शामिल हुए।
2022 – कर्नाटक में हुबली के बाहरी इलाके में बस व लारी की टक्कर से 8 लोगों की मौत हुई तथा 25 घायल हुए।
2022 – भारतीय नौसेना
(आईएन) और बांग्लादेश की नौसेना (बीएन) के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘बोंगोसागर’ का तीसरा संस्करण बांग्लादेश के पोर्ट मोंगला में शुरू हुआ।
2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के समापन के बाद दिल्ली पहुंचे।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया।
2023 – पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक  यूटी खादर को सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।
2023 – नामदेव शिरगांवकर को भारत ताइक्वांडो प्रमुख के रूप में निर्विरोध चुना गया।
2024 – महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में गुरुवार को बॉयलर फटने से धमाके में मरने वालों की संख्या आज 10 तक पहुंची , 64 घयल।
2024 – उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में करंट की चपेट में ट्रैक्टर ट्राली आने से मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 19 लोग झुलसे।
2024 – अंबाला में एक ट्रक और मिनी बस की गुरुवार देर रात आपस में टक्कर होने से करीब सात लोगों की मौत व लगभग 25 घायल हुए।
2024 – अमेरिकी संगीतकार डौग इंगल (74) का निधन हुआ।

*24 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1819 – महारानी विक्टोरिया – ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी।
1896 – करतार सिंह सराभा – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।
1899 – काज़ी नज़रुल इस्लाम – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।
1920 – नीलमणि राउत्रे – भारत के राजनीतिज्ञ।
1928 – जन कृष्णमूर्ति एक भारतीय राजनीतिक नेता थे जो २००१ में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने।
1952 – रंजन मथाई – भारत के पूर्व ‘भारतीय विदेश सचिव’।
1954 – बछेंद्री पाल – माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला।
1955 – राजेश रोशन – सुप्रसिद्ध संगीतकार रौशनलाल नागरथ के सुपुत्र।

*24 मई को हुए निधन👉*

1543 – निकोलस कॉपरनिकस – प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे।
1879 – विलियम लायड गैरिसन – अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता।
1905 – प्रतापचंद्र मज़ूमदार – ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता।
1950 – लॉर्ड वेवेल – ब्रिटिश सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और भारत के वाइसराय थे।
1981 – एस. के. पाटिल (सदाशिव कानोजी पाटील) –  एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी, वे एक योग्य पत्रकार, विद्वान और वक्ता थे।
1990 – के. एस. हेगड़े- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1999 – गुरु हनुमान – भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान।
2000 – मजरूह सुल्तानपुरी, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर।
2010 – वीरेंद्र भाटिया समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे ।
2020 – झारखंड के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य तथा वित्‍त मंत्री राजेन्‍द्र प्रसाद सिंह का निधन हुआ।
2023 – सोन स्पाइक ली की फ़िल्मों के बेसिस्ट व संगीतकार बिल ली (94) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता जॉर्ज महारिस (94) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री टीना टर्नर (83) का निधन हुआ।

*24 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री अनन्तनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी)।
🔅 भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल जन्म दिवस।
🔅 श्री करतार सिंह सराभा जयन्ती।
🔅 पहलवान गुरु श्री हनुमान स्मृति दिवस।
🔅 विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस।
🔅 पार्कों का यूरोपीय दिवस।
🔅 राष्ट्रमंडल दिवस (महारानी विक्टोरिया के जन्मदिन पर , मार्च माह के दूसरे सोमवार का भी विशेष वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button