हरियाणा

हरियाणा में गर्मी दिखा रही रौद्र रूप, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में गर्मी प्रचंड़ रूप दिखा रही है। लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल हो गया है। मौसम विभाग ने सूबे में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में तेज गर्म हवाएं चलेंगी जबकि तापमान में बढ़ोतरी भी होगी।

बता दें कि बीते दिन अचानक मौसम बदल गया। नारनौल और नूंह में आंधी के साथ बारिश हुई। हिसार, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, भिवानी और सिरसा में बादल छाए रहे। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिन तक गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में बदलाव होगा और प्रदेश के जिलों में 30 अप्रैल को वर्षा होने की संभावना है। मौसम में बदलाव का असर एक और दो मई को भी रह सकता है।

Related Articles

Back to top button