एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

केजरीवाल को नहीं मिली गिरफ्तारी और रिमांड से राहत, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP

हिरासत और रिमांड की याचिका खारिज होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

नेशनल डेस्कः हिरासत और रिमांड की याचिका खारिज होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। अरविंद केजरीवाल की ओर से उनकी गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाने वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज  करते हुए कहा कि उनको ईडी ने पर्याप्त सबूत के आधार पर गिरफ्तार किया है।

हाईकोर्ट ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार नहीं कर रहा है, केवल गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर फैसला कर रहा है। अदालत ने कहा कि मुकदमे के दौरान सरकारी गवाहों के बयानों पर निर्णय लिया जाएगा, तब अरविंद केजरीवाल जिरह करने के लिए स्वतंत्र हों। गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर अदालत ने कहा कि अदालतों का सरोकार संवैधानिक नैतिकता से है, न कि राजनीतिक नैतिकता से। हाईकोर्ट ने कहा कि ईडी का अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन नहीं है। गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल के ईडी रिमांड को अवैध नहीं ठहराया जा सकता।

Related Articles

Back to top button