Kapil Mishra on Kejriwal: ‘केजरीवाल का भावुक होना सिर्फ नौटंकी’, कपिल मिश्रा ने शराब नीति पर पूछे 5 तीखे सवाल; कहा- अभी मामला खत्म नहीं हुआ

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल के भावुक होने को नौटंकी बताया है. उन्होंने कहा कि कल उनका भावुक होना नौटंकी था. केजरीवाल को दिल्ली की जानता नकार चुकी है.
दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल के भावुक हो गए थे. इस दौरान उनके दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया भी साथ थे. अब इस पूरे मामले को लेकर मंत्री कपिल मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है. कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब सत्ता में थे तब भी नौटंकी करते थे और कल भी नौटंकी करते नजर आए. दिल्ली की जनता उनसे वाकिफ है.
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल बताए अगर उनकी शराब पॉलिसी सही थी कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ तो आरोप लगते ही पॉलिसी क्यों वापस ले ली? क्यो कमीशन 6% से बढ़ाकर 12% किया? क्यो एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री की? क्यों सरकार का रेवन्यू घाटे में पहुंचाया गया? अगर केजरीवाल ईमानदार हैं तो इन सवालों के जवाब दें. मिश्रा ने कहा कि असल में केजरीवाल के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं. दिल्ली की जनता भी केजरीवाल से यही जवाब चाहती है.
शराब घोटाले में उठे सवालों का देना होगा जवाब
कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इतनी खुशी मत मनाओ. अभी मामला हाई कोर्ट पहुंचा है और भूल गए इस केस को लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने क्या टिप्पणी की थी. इस लिए कानून अपना काम करेगा. मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा है कि केजरीवाल को शराब घोटाले में उठे सवालों का जवाब देना होगा.
आबकारी नीति मामले में बरी
दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में 23 अन्य लोगों के साथ बरी कर दिया. इस मामले को शराब नीति घोटाला भी कहा जाता है. इस मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को महीनों जेल में रहने के बावजूद बरी कर दिया गया है. हालांकि, सीबीआई की टीम राउस एवेन्यू कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची है.




