हरियाणा

कमल सैनी बने मुए थाई खेल संघ हरियाणा के चेयरमैन 

भिवानी, (ब्यूरो): करनाल शहर के एक निजी होटल में मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राज्य संघ के वरिष्ठ  उपाध्यक्ष मुकेश तंवर ने कि जिसमें संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया और खेल विस्तार पर विचार विमर्श किया और आगामी जनवरी माह की 3 जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक जिला भिवानी की दर्गा स्पोर्टस एकेडमी में होने वाली 4 वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष मुए थाई चैंपियनशिप के आयोजन की रूपरेखा को तैयार किया व संघ के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई ।  राज्य संघ के प्रदेश महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने बताया कि संघ के सभी सदस्यों कि सर्वसम्मति से करनाल शहर के प्रमुख समाजसेवी युवा भाजपा नेता व ऑल इंडिया स्पोर्टस कौंसिल लेबर एंड एम्पलाई के  चेयरमैन  खेल प्रेमी कमल सैनी को मुए थाई खेल संघ हरियाणा का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता व  चेयरमैन  कमल सैनी ने अपनी नियुक्ति पर राज्य मुए थाई खेल संघ के अध्यक्ष राहुल राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश तंवर, मुए थाई खेल संघ के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष कर्मवीर कौशिक सहित संघ के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश तंवर ने कहा की मुए थाई खेल अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी व एशियन ओलम्पिक कमेटी से मान्यता प्राप्त खेल है । उन्होंने कहा कि खेल हर खिलाडी के लिए सच्ची साधना है, और हम हमेशा हर खिलाडी का पूर्ण सहयोग करेंगे नवनियुक्त राज्य संघ के  चेयरमैन  कमल सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेलों को नया हब बनाया है। हरियाणा के अनेकों खिलाडिय़ों ने ओलंपिक व विश्व स्तर पर मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में  मुए थाई खेल को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर एसोसिएशन एवं कमेटीयों का गठन कर  विस्तार किया जाएगा व पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को  विशेषकर बेटियों को मुए थाई जैसे मार्शल आर्ट खेल में जोड़ा जाएगा ताकि वे मुए थाई खेल जोकि एक मार्शल आर्ट खेल है उसे सीख कर अपनी रक्षा एवं सुरक्षा स्वयं करने में सक्षम हो सके, उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में बेटियों के प्रति आए दिन घिनोनी वारदाते बढ़ रही है जिससे हमारी बेटिया ना तो गर्भ में सुरक्षित हैं,और ना समाज में सुरक्षित हैं । आज हमारी बेटियां  बेटो से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं चाहे वो खेल का मैदान हो, शिक्षा का क्षेत्र या सीमा पर देश की रक्षा करना हो, हमारी बेटियां हमेशा नम्बर वन हैं । शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,खेल मंत्री गौरव गौतम,शिक्षा मंत्री महिपाल ढांड़ा एवं  हरियाणा ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष जसविंदर सिंह मीनू बेनीवाल से मिलकर हरियाणा ओलम्पिक संघ से मान्यता व हरियाणा सरकार की खेल पॉलिसी में शामिल करवा कर प्रदेश में मुए थाई खेल को लोकप्रिय बनाया जाएगा व राज्य के सभी स्कूल व कॉलेजों में मुए थाई संघ हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में  बेटी सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा और प्रदेश की बेटियों को मुए थाई  मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी।  चेयरमैन  कमल सैनी इससे पूर्व अनेक खेल एवं सामाजिक संस्थाओ से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर अम्बाला से अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक पारचे ,मंजित कौशिक धारेडू,प्रदीप पहलवान कायला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश तंवर, कोषाध्यक्ष कर्मवीर कौशिक पालवास, राकेश शर्मा फरीदाबाद,  जोगेन्द्र राठोड़ पलवल, दीपक भाकर हिसार, गौरव शर्मा रोहतक, मुए थाई अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज तंवर आदि पदाधिकारी व खेल प्रेमी मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button