उत्तर प्रदेश

Jyotsana Rai Suicide Case: महज 27 साल की उम्र में महिला जज ने क्यों लगाया मौत को गले..? ऐसा क्या हुआ जो जज को देनी पड़ी जान…? 

न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश। बदायूं। संवाददाता। Female Judge Suicide Case : उत्तर प्रदेश के बदायूं (Budaun) एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक फीमेल जज ने खुदकुशी (Lady Judge Suicide Case) कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला जज का शव उनके आवास के एक कमरे में फांसी पर लटकता मिला है। शुरुआती जांच में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला जज की मौत की खबर सुनने के बाद उनके परिवार में मातम छा गया है। इलाके में सनसनी फैल गई है।

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं की जज कॉलोनी में महिला जज ज्योत्सना राय का शव मिला है। उनकी उम्र महज़ 27 साल थी। उनका शव बेडरूम में छत के पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। महिला जज पहली मंजिल पर रहती थी। वह दीवानी मामलों की जज थी।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने आगे कहा कि शनिवार को सुबह 10 बजे तक महिला जज ज्योत्सना राय जब अदालत नहीं पहुंची, तो उनके साथी जजों ने उन्हें फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद वह उनके आवास पर गए तो उन्होंने देखा कि महिला जज का बेडरूम अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला जज के बेडरूम का दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस अंदर दाखिल हुई तो सामने का नजारा देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पुलिस टीम ने देखा कि महिला जज का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि महिला जज ज्योत्सना राय राय यूपी के मऊ की रहने वाली थी। वह बदायूं में दीवानी मामलों की जज के पद पर 29 अप्रैल, 2023 से थी। इससे पहले ज्योत्सना राय अयोध्या में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर रही थी।

बदायूं के एसएसपी ने बताया कि महिला जज ज्योत्सना राय के आवास से उनके लिखे एक सुसाइड नोट सहित कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो इस मामले की गुत्थी को सुलझाने में अहम साबित हो सकते हैं। शुरुआती जांच में यह मामला डिप्रेशन का लग रहा है। हालांकि, आगे की कार्रवाई करते हुए महिला जज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। उनके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button