हरियाणा

एचयूडब्ल्यूजे व विश्व संवाद केंद्र हरियाणा की संयुक्त पत्रकार गोष्ठी आयोजित

वर्तमान परिवेश में मीडिया की भूमिका विषय पर पत्रकार गोष्ठी में पत्रकारों ने रखे अपने विचार

भिवानी (ब्यूरो) : वर्तमान परिवेश में मीडिया की भूमिका, विषय पर हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट व विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में भिवानी के मीडिया सैंटर में आदि पत्रकार देवर्षि नारद की जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन करवाया गया। जिसमें जिला भर से आए पत्रकारों ने ना केवल पत्रकारों पर चर्चा की, बल्कि पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों व समस्याओं पर भी विस्तार से बातचीत की। कार्यक्रम का मंच का संचालन यूनियन के प्रदेश महासचिव इंद्रवेश दुहन ने किया।
इस मौके पर मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय मल्होत्रा, श्रीभगवान वशिष्ठ, जिला लोकसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंघल व राजेंद्र चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में मुख्य धारा की पत्रकारिता के समक्ष विभिन्न चुनौतियां है। सोशल मीडिया के इस समय में इन चुनौतियों के बीच सत्य व तथ्य पर आधारित पत्रकारिता को आगे बढ़ाने में पत्रकार अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को जनसरोकार से जोडकऱ पत्रकारिता को जीवित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को चाहिए कि वे किसी नेता या अधिकारी द्वारा जो बताया गया है, केवल ना लिखकर पत्रकार ने मौके पर क्या देखा, यह लिखते हुए वास्तवितक स्थिति को लेकर निष्पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने आदि पत्रकार देवर्षि नारद की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारद भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र माने जाते है, जो कि सृष्टि के पहले पत्रकार माने जाते है। जो कि तीनों लोकों में घूमकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहे है। आज उनकी जयंती पर विश्व संवाद केंद्र के सौजन्य से हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। इस मौके पर यूनियन के जिला प्रधान अजय सैनी ने कार्यक्रम उपरांत जिला भर से आए पत्रकारों व छायाकारों का धन्यवाद किया। वही कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले 6 पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय मल्होत्रा, जिला प्रधान अजय सैनी, श्रीभगवान वशिष्ठ, सोमबीर शर्मा, जिला लोकसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंघल व राजेंद्र चौहान, इन्द्रवेश दुहन, जगबीर घणघस, सरदार कृष्ण सिंह, मंडन मिश्रा, समीर खुराना, प्रवीण सांगवान, सांवरमल वर्मा, संजय वर्मा, शिव कुमार गुलिया, पवन मित्तल, नरोत्तम बागड़ी, केसरी शर्मा, मुकेश रोहिल्ला, नवनीत शर्मा, संजय कौशिक, विनोद शर्मा, अजय नायक, अमन,  मयूर जांगड़ा, सुमित जांगड़ा, राजेश बिष्ट, योगेश परमार, वजीर चौधरी, नरेंद्र नैनू, अजीत सिंघल, अशोक शर्मा, मिंटू, राष्ट्रपति अवॉर्डी अशोक भारद्वाज, नरेंद्र गुज्जर, संजय कोकचा, नरेंद्र भाकर, शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा, भगवत कौशिक, सुरेश मेहरा, राकेश , दीपक, जोनी कुमार, अभिषेक ठाकुर, विरेंद्र सिंह, मनीष, राहुल वैद, रवि प्रेमनगर, जोगेंद्र लोहाट, धर्मबीर, अनिल लांबा, प्रवीण गोलागढ़, प्रदीप, विवेक, अशोक भारद्वाज, राकेश कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button